पहले shadi.com पर तय हुआ रिश्ता, फिर संबंध बनाने के बाद शादी से मुकरा युवक

लुधियाना। शादी डॉट कॉम के माध्यम से बठिंडा की एक युवती को फंसाकर लुधियाना के युवक ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक व उसकी मां ने युवती से शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना मोती नगर की पुलिस ने आरोपित रजिंदर सिंह और उसकी मां चरणजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। पुलिस ने रजिंदर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी मां फरार है।पहले shadi.com पर तय हुआ रिश्ता, फिर संबंध बनाने के बाद शादी से मुकरा युवक

युवती ने बताया कि उसने हिंदी से एमए किया हुआ है। घरवाले उसके लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। उसने शादी डॉट कॉम पर अपनी आइडी बना ली, जहां से वो आरोपित रजिदंर सिंह के संपर्क में आई। पहले फोन पर बात होने लगी तो सब ठीक था। आरोपित ने फोन पर अपनी मां से बात करवाई तो घरेलू माहौल बन गया।

रजिंदर युवती की मां के साथ भी बात करता था और वीडियो कॉल भी होती थी। इस दौरान पीड़िता 10 जून को आरोपित से मिलने के लिए आई तो वो उसे अपने घर ले गया। जहां आरोपित की मां चरणजीत उससे मिली और उसे शगुन दिया। इसके बाद उसकी मां घर से कहीं चली गईं और घर पर पीड़िता आरोपित रजिंदर के साथ अकेली थी। जहां रजिंदर ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब उसने आरोपित की मां के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वो उसकी बहन के घर गई है सुबह आएगी।

इस दौरान आरोपित ने रात को कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। सुबह हुई तो उसकी मां भी आ गई। जिसके बाद पीड़ित घर से जाने लगी तो मां ने कहा कि वो जल्द ही उनकी शादी करवाएगी, लेकिन इसके बाद आरोपित व उसकी मां ने उसका नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया। उसने मैसेज कर कहा कि वो उसके साथ शादी नहीं कर सकता।

10 जून को पीड़िता ने इसकी शिकायत 181 पर भी की, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। आरोपित ने कहा कि वो उससे कोर्ट मैरिज करेगा। 22 जुलाई को आरोपित ने उसी के घर में उससे सगाई की और शादी की तारीख 9 अक्तूबर तय हो गई, लेकिन बाद में आरोपित फिर मुकर गया। अब युवती ने मामले की शिकायत मोतीनगर थाने में दी है।

Back to top button