कचरी फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

कानपुर : गोविंद नगर के दादा नगर में कचरी फैक्ट्री में शुक्रवार तड़के आग लग गई। तेज धमाका होने पर लोगों को जानकारी हुई। आग लगने से तैयार और कच्चा माल समेत लाखों का नुकसान हुआ। कंट्रोल रूम की सूचना पर डेढ़ दर्जन दमकल की गाड़िया पहुंचीं और तीन घटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में जान बचाने के लिए एक मजदूर ने छत से छलाग मार दी, जिससे उसके पैर में चोट आई है।कचरी फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

किदवई नगर निवासी नीतीश उर्फ विजय शर्मा की दादानगर 6-ए में कचरी फैक्ट्री है। गुरुवार शाम को काम खत्म होने के बाद मजदूर चले गए थे। रसूलाबाद निवासी मजदूर पिंटू यादव ड्यूटी के बाद छत पर सोने चला गया था। तड़के करीब 4.45 बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। तेल और पैकिंग पेपर रखा होने से आग भड़क उठी। देखते देखते लपटों ने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। आग लगने के कुछ देर बाद तेज धमाका हुआ तो छत पर सो रहे पिंटू की नींद खुली। उसने फैक्ट्री को आग से घिरा देख कर कंट्रोल रूम और मालिक को घटना की जानकारी दी।

सूचना पर फजलगंज फायर स्टेशन से दमकल की गाड़िया पहुंची। आग काबू न होने पर अन्य फायर स्टेशन से गाड़िया मंगाई गई। इधर छत पर फसे पिंटू ने नीचे उतरने का प्रयास किया, लेकिन जीने का रास्ता लपटों से घिरा होने के चलते नीचे नहीं आ सका । इस पर पिंटू ने पहली मंजिल से छलाग मार दी। जिससे उसके पैरों में चोट आ गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फजलगंज फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी पीआर सरोज ने बताया प्राथमिक जाच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। फैक्ट्री में आग बुझाने के इंतजामों की जाच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button