घर में लगाएं यह एक ऐसी तस्वीर, आयेगी सुख संपत्ति

फेंगशुई तथा वास्तु कला की चीजें यदि आप अपने घर में लगाते हैं। तो आपके घर में आय का स्थाई स्त्रोत बना रहता है। इसके अलावा आपको आपके जीवन की कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। यदि इन चीजों को आप अपने घर सही स्थान पर नहीं रखते तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको कभी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है तो कभी बीमारी का। कभी इस प्रकार के हालात आपके सामने आ जाते हैं कि आपके हाथ में पैसा नहीं टिक पाता है।

इस तरह की कई समस्याएं आपके जीवन में लगातार आती रहती हैं। आज हम आपको वास्तु तथा फेंगशुई के हिसाब से पानी की स्थिति तथा उसका आपके जीवन पर प्रभाव के बारे में बता रहें हैं। इसी क्रम में बहते पानी की तस्वीर को घर में लगाने के लाभों को भी बताएँगे। आइये जानते हैं बहते पानी की तस्वीर या शो पीस को आप अपनी अलग अलग समस्याओं के हिसाब से घर में किन किन स्थानों पर रख सकते हैं।

1 – घर में बरकत के लिए

यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में बरकत बनी रहे तथा आपके पास में निरंतर धन का आवागमन होता रहें तो इसके लिए आप बहते पानी की तस्वीर को अपनी बालकनी में जरूर लगाएं। ऐसा करने पर आपके आय के स्त्रोत्र तो बने ही रहेंगे साथ ही आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश भी नहीं होगा।

2 – बुरा समय समाप्त करने के लिए

यदि जीवन में बुरा समय चल रहा हो तो आप पानी से भरे किसी बर्तन को उत्तर या पूर्व दिशा में रख दें। इससे आपका बुरा समय समाप्त हो जाता है तथा आपको अपने हर कार्य में सफलता मिलने लगती है।

3 – किचन और जल

किचन में कभी भी पानी से भरी चीजें नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने पर आपकी आय प्रभावित होती है। इसके साथ ही आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश होता है। आपके किचन में पानी से भरे शो पीस आदि नहीं होने चाहिए। इनको किचन में रखने पर घर में लड़ाई झगड़े बढ़ते हैं।

4 – फाउंटेन और घर

यदि आप अपने घर में वाटरफॉल वाला शो पीस लगवाना चाहते हैं तो आप इस बात का ध्यान रखें कि वाटरफॉल की दिशा घर की दिशा में ही होनी चाहिए न की घर से बाहर की ओर, अन्यथा घर की सुख संपत्ति चली जाती है। घर में यदि आप फाउंटेन लगवाना चाहते हैं तो उसको घर की दक्षिण-पूर्व या उत्तर दिशा में ही लगवाएं। ऐसा करने से घर के लोगों को हर कार्य में सफलता मिलती है तथा घर में सुख शांति भी बनी रहती है। इस प्रकार से यदि आप फेंगशुई तथा वास्तु के हिसाब से जल से सम्बंधित चीजों को उनकी सही दिशा के हिसाब से लगाते हैं तो आपके घर में सुख शांति तथा समृद्धि का आवागमन होता है और आप अपने हर कार्य में सफल होते हैं।

Back to top button