31 मई 2018 का आर्थिक राशिफल : जानिए आपकी राशि में धनलाभ की कितनी है संभावना

मेष:

आज लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। सांय 5 बजे तक कोई खास डील फाइनल हो सकती है। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का अच्छा योग है। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।31 मई 2018 का आर्थिक राशिफल : जानिए आपकी राशि में धनलाभ की कितनी है संभावना

वृषभ:

आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। कानूनी विवाद में सफलता के योग हैं। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन:

आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्टिक काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

कर्क:

आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे, आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में आपके विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।

सिंह:

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने की जरूरत है। निराशा को हावी न होने दें। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा।

कन्या:

आज बातचीत व व्यवहार में संयम और सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें।

तुला:

आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवार और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक:

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अतः कार्यशील रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

धनु:

आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा-सा जोखिम लेंगे तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

मकर:

आज का दिन सामान्य है। भागीदारी से व्यापार काफी फायदा पहुंचेगा। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।

कुंभ:

खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। तबियत बिगड़ने पर धन का व्यय संभव है। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझकर करें।

मीन:

दिन लाभकारी है। व्यापार में जोखिम उठाना आज लाभकारी है। परेशानियों का धैर्य से सामना करें। मेहनत और बुद्धि से आज आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। जरूरतमंद की सहायता करना शुभ है।

Back to top button