10 जून 2018 का आर्थिक राशिफल: आज इन राशियों में हैं धन लाभ की अधिक संभावना

मेष:

ज़मीन-जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में उत्तम लाभ मिलेगा। आपको अपने पिता के आशीर्वाद से शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। सांयकाल के समय माता को शारीरिक कष्ट होने से आपको कुछ देर परेशानी हो सकती है।10 जून 2018 का आर्थिक राशिफल: आज इन राशियों में हैं धन लाभ की अधिक संभावना

वृषभ:

आज कोई खास डील फाइनल हो सकती है। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

मिथुन:

आज आप इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। व्यवसाय में औपचारिकता में बिल्कुल भी न उलझें। यदि आपका धन कहीं रूका हुआ है तो आज मिल सकता है।

कर्क:

आज आपको अकारण छोटे भाई-बहन के असहयोग का भागी बनना पड़ सकता है। आप अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें, कड़ी मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक हो सकता है।

सिंह:

आपके अंदर परोपकार एवं दान पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी। आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। पुराने रूके हुए कार्य थोड़ा खर्च करने से बन सकते हैं। नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो जाएगा।

कन्या:

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि पिछले दिनों से शरीर में कोई कष्ट चला आ रहा है तो उसमें सुधार होगा। संतान से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं।

तुला:

यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन होगा। शिक्षा की ओर आपकी रूचि बढ़ेगी। नए कार्य सीखने में सफल होंगे। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। सायंकाल चोट का भय है, सावधान रहें।

वृश्चिक:

आज आमदनी में ज्यादा खर्च की स्थिति हो सकती है। संतान के द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

धनु:

आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

मकर:

आज आपको पूर्वजों से धन मिलने की संभावना है। तंत्र-मंत्र साधना में भी आपकी रूचि बढ़ सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें, उस पर उल्टा ही असर होगा। रात्रि के समय पुण्य कार्य में लगेंगे, जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा।

कुंभ:

आमदनी की बढ़ोत्तरी के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नए अच्छे मित्र भी मिलेंगे।

मीन:

आज आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से भी मान-सम्मान और लाभ होगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे, जिससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है।

Back to top button