4 जुलाई 2018 का आर्थिक राशिफल: इन राशियों को आज अचानक हो सकती हैं धन की प्राप्ति

मेष:

आज आपका दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानी पूर्वक वही काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े।4 जुलाई 2018 का आर्थिक राशिफल: इन राशियों को आज अचानक हो सकती हैं धन की प्राप्ति

वृषभ:

आज का दिन प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन संपत्ति दिला सकता है। कार्य पूर्ण मेहनत और ईमानदारी के साथ करें। आज चंद्रमा भी एकादश भाव में सुख शांति कारक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे।

मिथुन:

आज का दिन भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत हो सकता है, नकारात्मकता को हावी न होने दें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। बीमारी पर व्यय हो सकता है।

कर्क:

आज का दिन संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार व परिवार में आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास करें।

सिंह:

आज का दिन भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो सकता है। बुध के द्वादश होने से कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा सिद्ध हो सकता है। व्यापार में सहयोगियों का प्रेम और साथ मिलेगा।

कन्या:

कई लोग आपसे मदद की अपेक्षा करेंगे। बुद्धि का प्रयोग करते हुए सबका सम्मान करें। यहीं लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें।

तुला:

आज आप किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से अपने बिगड़े काम ठीक कर सकते हैं। समय का लाभ उठाएं।

वृश्चिक:

आज का दिन काम-काज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज-मस्ती के दिन आनेवाले हैं।

धनु:

आज आपको अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आप अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें, इससे कोई स्थायी सफलता मिलने की संभावना है।

मकर:

आज आप कुछ अधिक व्यस्त रह सकते हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिले।

कुंभ:

आज आपके लिए भाग्य वृद्धि का योग है। धन धर्म कीर्ति की वृद्धि होगी। शत्रु चिंता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अंत में विजय आपकी ही होगी। आज मंगलमय परिवर्तन होंगे।

मीन:

आज का दिन मनोरथ सिद्धि कारक है। घरेलू और धार्मिक कार्यों में खर्च होने के योग हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं।

Back to top button