31 जुलाई 2018 का आर्थिक राशिफल: रुपये पैसों के मामले में आपके लिए शुभ हैं मंगलवार का दिन

मेष:

आज कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। संतान की तरफ से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। सांयकाल के समय कोई रूका काम बनने की संभावना है।31 जुलाई 2018 का आर्थिक राशिफल: रुपये पैसों के मामले में आपके लिए शुभ हैं मंगलवार का दिन

वृषभ:

आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन:

किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता मिलने से हर्ष होगा। सांयकाल में कोई रूका कार्य पूरा होगा।

कर्क:

आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी।

सिंह:

आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

कन्या:

व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतानपक्ष से भी संतोषजनक समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है।

तुला:

आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा।

वृश्चिक:

सहकर्मियों के सहयोग से आज आप एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। परिस्थितियों का आकलन करें और फिर दिल और दिमाग की बात सुनकर फैसला लें।

धनु:

आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है।

मकर:

आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। कर्मचारियों का आदर व सहयोग मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ:

आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में हानि और निराश हो सकती है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मीन:

आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा।

Back to top button