09 जुलाई 2018 का आर्थिक राशिफल: रुपये पैसों के मामलों में आज इन राशि वालों को रहना होगा संभलकर

मेष:

आज आपको अपने प्रियजनों और परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अपराह्न से लेकर सांयकाल तक राज्य की तरफ से कुछ परेशानी हो सकती है, सावधान रहें। धनलाभ के नए स्रोत प्राप्त होने के योग बनने से मन में प्रसन्नता रहेगी।09 जुलाई 2018 का आर्थिक राशिफल: रुपये पैसों के मामलों में आज इन राशि वालों को रहना होगा संभलकर

वृषभ:

फिजूलखर्ची और किसी प्रकार के कानूनी विवाद से दूर रहें। सायंकाल से लेकर देर रात्रि के दौरान किसी यात्रा की योजना बन सकती है। भविष्य के लिए यह यात्रा काफी लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

मिथुन:

समय के अनुसार काम करने में सफलता प्राप्त होगी। कार्यस्थल का वातावरण आज आपके अनुकूल रहने से नए बड़े कार्य प्राप्त होंगे। तुला राशि का बृहस्पति सायंकाल में कुछ संतोष देगा। बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से गिरा हुआ मनोबल कम हो जाएगा।

कर्क:

आज मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। घरेलू एवं अच्छे गुणवाले लोगों से मेल मिलाप बढ़ेगा। व्यवसाय में भी नौकरों व भागीदारों से अच्छा वातावरण मिलेगा। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक अकस्मात अतिथियों के आगमन से व्यय और बढ़ सकता है।

सिंह:

वृष राशि का चन्द्रमा और पंचम भाव में धनु राशि का शनि आज शुभ व्यय और कीर्ति में वृद्धि करेगा। भाग्य का उदय धन-धर्म की वृद्धि, शत्रु चिन्ताओं का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी सायंकाल तक अंत में सफलता की प्राप्ति होगी।

कन्या:

किसी बिगड़े काम को लेकर तनाव हो सकता है। रक्त-पित्त रोगों से शारीरिक कष्ट होने की संभावना बन सकती है। इस सबके बावजूद आपका व्यवसाय में लाभ व पत्नी का पूर्ण सुख सहयोग मिलने से मनोबल बढ़ेगा।

तुला:

अकस्मात बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ होने का योग बना रहेगा। प्रियजनों का वांछित सुख एवं सहयोग मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक मंगल कार्यों में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। खान-पान में विशेष सावधानी बरतें, अन्यथा दोनों में कष्ट हो सकता है।

वृश्चिक:

आज स्थान परिवर्तन होने का प्रसंग प्रबल होकर स्थापित होगा। आर्थिक लाभ तो होगा, परन्तु लाभ से अधिक खर्च होने के कारण खिन्नता बनी रहेगी। शत्रु पक्ष आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें।

धनु:

आज शारीरिक एवं आर्थिक बल प्रदान होगा। अच्छे गुणवाले लोगों से मेल-मिलाप बढ़ने से अधिकारी वर्ग आपके पक्ष में रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों से पर्याप्त आमदनी होगी, परन्तु व्यय आय के अनुपात में अधिक होगा। रात्रि में किसी आध्यात्मिक समागम या देवदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।

मकर:

भाई-बन्धुओं व व्यापार के सहयोगियों से मनमुटाव की स्थिति होने के कारण पूरा दिन असहज रहेगा। अकारण शत्रु उत्पत्ति, निर्मूल विवाद से आप परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय संपत्ति से लाभ और पत्नी से उत्तम सहयोग मिलने के कारण संतुष्टि रहेगी।

कुंभ:

आज व्यवसाय में निरन्तर लाभ होने की संभावना बनी रहेगी और व्यवसाय के भागीदारों से कोई रुकावट पैदा करने से तनाव हो सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा का योग बन सकता है। शाम के बाद स्थिति में सुधार आएगा।

मीन:

आज आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मानसिक तनाव से बचने के लिए धैर्य एवं नम्रता से काम करें। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपके कार्य और अधिकारों में वृद्धि होगी, जिससे आस-पास के अन्य सहयोगियों में कड़वाहट बढ़ने से परेशानी हो सकती है। किन्तु अपने कार्य-कौशल से सबकुछ सामान्य बना लेंगे।

Back to top button