06 जुलाई 2018 का आर्थिक राशिफल: जानिए आपकी राशि में धन लाभ की कितनी है संभावना

मेष:

आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी।धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। छोटे मोटे पार्ट टाइम कारोबार क लिए समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, प्रयत्नशील रहें।06 जुलाई 2018 का आर्थिक राशिफल: जानिए आपकी राशि में धन लाभ की कितनी है संभावना

वृषभ:

आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए।

मिथुन:

आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति केा देख कर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नज़र भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए।

कर्क:

आज का दिन किसी बहन-भाई की में व्यतीत हो सकता है। आज नए व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी। ऋण भार में कमी होगी। संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक साधनों पर व्यय होने का योग है।

सिंह:

आज आपको कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान कर सकती है क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमित नहीं है। नौकरी-व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा।

कन्या:

विशेष प्रकार की भागदौड़ आपको करनी पड़ेगी- उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्वक पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा।

तुला:

आज आप अकारण ही परेशान हो सकते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं।

वृश्चिक:

आज अचानक मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आए तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा।

धनु:

आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। रूका हुआ धन मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर:

आज सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। ग्रहचाल भाग्य विकास में सहायक है। खरीद-फरोख्त के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिनभर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा।

कुंभ:

उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का अवसर आज दिनभर बना रहेगा। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।

मीन:

उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन व अध्यात्म में रूचि बढना स्वाभाविक है। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रूपया उधार न दें वापिस नहीं मिलेगा। माता-पिता गुरू की सेवा, देव पूजन में भी ध्यान लगाना न भूलें।

Back to top button