आर्थिक राशिफल: 30 मई, बुधवार

मेष:

आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना है। आज आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण बिल्कुल न लें। क्योंकि आज लिए गए ऋण का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्रों की संख्या बढ़ेगी। पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है।आर्थिक राशिफल: 30 मई, बुधवार

वृषभ:

आज आप बहुत व्यस्त हो सकते हैं, ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें, पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में लेन-देन करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा।

मिथुन:

आज आप फिजूल के खर्चों से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रूचि में वृद्धि होगी।

कर्क:

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आप अपनी शान -शौकत के लिए धन खर्चा करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे।

सिंह:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। आज आप मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधो में कटुता आ सकती है। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार निश्चित है।

कन्या:

आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे किन्तु लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धनलाभ होगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। आज नए कार्यों में इंवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।

वृश्चिक:

आज आपका मन अशांत हो सकता है। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सांयकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद-विवाद राज्य में लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।

धनु:

आज आपकी विद्या, ज्ञान में वृदि होगी। भाग्य की तरफ से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

मकर:

आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के योग हैं। साथ ही ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ सकते हैं। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा।

कुंभ:

आज बुद्धि विवके से नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की संभावना है। आज समीप की कोई यात्रा लाभकारी रहेगी।

मीन:

खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। आप व्यापारिक कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा।

Back to top button