09 जून का आर्थिक राशिफल: जानिए आज आपकी राशि में धनलाभ की कितनी है संभावना

मेष:

गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। रूपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।09 जून का आर्थिक राशिफल: जानिए आज आपकी राशि में धनलाभ की कितनी है संभावना

वृषभ:

राशि का स्वामी शुक्र तृतीय भाव में बृहस्पति षष्ठम शत्रु चिन्ता भाव में होने से आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनैतिक सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। विरोधी परास्त होंगे।

मिथुन:

आज राशि से एकादश भाव में चन्द्रमा मन संतोष का देने वाला है। पंचम भाव में गुरू से व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कर्क:

आज राशि स्वामी चन्द्र दशम भाव में कोष वृद्धि का संकेत है। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक व मानसिक क्लेश मिल सकता है। परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा।

सिंह:

नवम भाव का चन्द्रमा और द्वादश घर में कर्क राशि का शुक्र आज प्रभाव प्रताप को बढ़ाने वाला है, रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों के सहयोग लेने में सफल होंगे। प्रियजन भेंट संभव।

कन्या:

अष्टम भाव में चन्द्रमा शुभ व्यय, कीर्ति की वृद्धिकारक है। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। खान-पान में संयम रखें। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का पराभव होगा। रोजी रोजगार में सफलता मिलेगी।

तुला:

राजनैतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से मिलाप की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें।

वृश्चिक:

राशि स्वामी भोम के मकर राशि पर होने और षष्ठम शत्रु भाव में चन्द्रमा होने से पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रूका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी की आशंका है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

धनु:

देवगुरू तुला राशि पर और चन्द्रमा पंचम त्रिकोण स्थान में चल रहे हैं अतः आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। खान-पान में संमय बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।

मकर:

आपकी राशि से सप्तम राहु और राशि का स्वामी शनि के बारहवें घर में होने के कारण व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ:

आज तृतीय पराक्रम भाव में वृष राशि का चन्द्रमा होने के फलस्वरूप बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए प्रयास सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।

मीन:

राशि स्वामी बृहस्पति अष्टम आयु भाव में राज्य मान-प्रतिष्ठा वृद्धि कारक है। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनैतिक सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में मधुरता आएगी।

Back to top button