महिलाओ की दबंगई, महिला को निर्वस्त्र करके घुमाने की साजिश हुई नाकाम

झारखंड में मानवता को शर्मसार करने वाली एक वारदात नाकाम हुई है। यहां डुमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को बिना कपड़ों के घुमाने की साजिश रची जा रही थी। आश्चर्यजनक है कि ये साजिश महिलाएं कर रही थी और इस आरोप में 13 महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। 

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया कि 10 महिलाओं पर एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें एक पुरुष भी शामिल है। दरअसल, गांव के लोगों का आरोप था कि महिला के अवैध संबंध चल रहे हैं और इसी की सजा दिए जाने का प्लान बनाया जा रहा था, लेकिन वक्त पर पुलिस के पहुंच जाने से उनकी शर्मनाक हरकत नाकाम हो गई।

पिता ने बेटी को ही बना दिया हवस शिकार, 15 दिन में दो बार…

महिला का का विवाह कटाई टोली गांव के युवक से हुआ था, लेकिन ऐसा माने जाने लगा कि उसका कई वर्षों से अवैध संबंध है। हालांकि, कई बार महिला को और उसके कथित प्रेमी को चेतावनी दी गई थी। घटना रविवार की है, जब गांव की महिलाओं ने पीड़िता को फिर एक बार चेताया, लेकिन वह ग्रामीणों की बात सुनने को तैयार नहीं। इसके बाद गुस्साई महिलाओं ने पीड़िता को निर्वस्त्र कर दिया और वे उसे गांव में घुमाने की तैयारी करने लगे। इस बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी और थाना प्रभारी चक्रवर्ती राम पहुंचे और ग्रामीणों के चंगुल से महिला को मुक्त कराया।

 
Back to top button