जेल जाने के डर से हुड्डा कर रहे अनाप-शनाप बयानबाजी: अभय सिंह चौटाला

हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जेल जाने का डर सताने लगा है। यही कारण है कि वे अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। हुड्डा केवल अपना और बेटे का राजनीतिक वजूद बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। चौटाला हुडा सिटी पार्क में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।जेल जाने के डर से हुड्डा कर रहे अनाप-शनाप बयानबाजी: अभय सिंह चौटाला

उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान एस्मा लगाई जाती है। मुख्यमंत्री को एस्मा का ज्ञान नहीं है। रोडवेज कर्मचारी अपने हितों के लिए हड़ताल पर नहीं है बल्कि प्रदेश की जनता की आवाज उठा रहे हैं। इनेलो की सरकार बनते ही एक कलम से कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा।

अभय ने कहा कि जल्द ही इनेलो का विधायक मंडल मुख्यमंत्री व राज्यपाल से मिलेगा और कर्मचारियों की मांग व बारिश के कारण खराब हुई किसानों की फसलों के मुआवजे की मांग करेगा। यदि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो इनेलो की सेना सड़कों पर उतरने पर मजबूर होगी। विधानसभा में भी यह मामला उठाया जाएगा।

Back to top button