गिरिराज सिंह ने कहा- देश को अस्थिर करने के लिए मस्जिदों व गिरजाघरों से जारी हो रहे फतवे

शेखपुरा। भाजपा के फायर ब्रांड नेता तथा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश को अस्थिर करने के लिए मस्जिदों तथा गिरिजाघरों से फतवे जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने देश के कुछ हिस्सों में चल रहे किसान आंदोलन को कांग्रेस की साजिश बताया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाल के उपचुनावों में भाजपा और एनडीए की हार के पीछे मस्जिदों और गिरिजाघरों के जारी फतवे का बड़ा हाथ है। वे मंगलवार को शेखपुरा सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस में यह बात कही।गिरिराज सिंह ने कहा- देश को अस्थिर करने के लिए मस्जिदों व गिरजाघरों से जारी हो रहे फतवे

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार को हराने के लिए देश की मस्जिदों और गिरिजाघरों से फतवे जारी किये जा रहे हैं। यह देश की चुनी हुई सरकार के खिलाफ साजिश के साथ-साथ देश को तोडऩे और अस्थिर करने की भी साजिश है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राजनीतिक फायदे के लिए देश का हित देखकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी के फायदे अब नजर आने लगे हैं। देश के जीडीपी चार साल पहले को 4.4 प्रतिशत था वह आज बढ़कर 7 से ऊपर पहुंच गया गया है।

2019 चुनाव को लेकर विपक्षी एकता पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कल तक को जो एक दूसरे को गाली दे रहे थे। वही आज एक दूसरे का हाथ पकड़े मोदी को घेरने में लगे हैं। विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं है। 10 साल तक यूपीए सरकार आरोपों से घिरी रही और मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार उम्मीदों से घिरी हुई है।

Back to top button