एक्सपर्ट्स से जानते हैं कि पीरियड्स में महिलाओं को एक्सरसाइज करनी चाहिए या नहीं?

 शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आप लाइफस्टाइल में योग को शामिल कर सकते हैं। योग शरीर के सभी अंगों के संचालन के लिए उपयोगी होता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और आपको इंफेक्शन का खतरा कम होता है। रोजाना योग करने से आप मस्तिष्क के कार्यों को बेहतर कर सकते हैं। योग से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है, इससे आपका आलस दूर होता है और हल्के काम करने के बाद भी आपको थकान महसूस नहीं होती है। पीरियड में भी आप योग व एक्सरसाइज कर सकते हैं। मासिक धर्म (पीरियड्स) महिला के प्रजनन स्वास्थ्य का एक स्वाभाविक और आवश्यक हिस्सा है। इसमें हार्मोनल उतार-चढ़ाव होता है। इस दौरान महिलाओं को पेट में ऐंठन, थकान, मूड स्विंग और सूजन हो सकती है। इन लक्षणों को कम करने के लिए आप आप योग व एक्सरसाइज को लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं। इस विषय पर हमने योगा इंस्ट्रक्टर रिप्सी अरोड़ा से बात की तो उन्होंने बताया कि महिलाओं को पीरियड के दौरान भी योग व एक्सरसाइज करनी चाहिए।

पीरियड्स के दौरान योग के लाभ –

अधिकतर महिलाएं पीरियड्स के समय एक्सरसाइज और योगअभ्यास को बंद कर देती हैं। लेकिन, एक्सपर्ट्स की मानें तो योग पीरियड्स के दौरान होने वाले लक्षणों को दूर करने में सहायक होता है। इस दौरान हल्के योग आसन करने की सलाह दी जाती है। इससे महिलाओं का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और उनकी एनर्जी बनी रहती है। इसके साथ ही पेट के निचले हिस्से में होने वाली ऐंठन में राहत मिलती है।

हार्मोन को करें बैलेंस

शरीर के कई हार्मोन्स का सीधा संबंध मस्तिष्क से होता है, जब महिलाएं पीरियड्स के दौरान प्राणायाम करती हैं, तो इससे उनका मस्तिष्क शांत होता है। जिसकी वजह से शरीर में होने वाला अनियंत्रित हार्मोन बैलेंस होने लगता है।

तनाव को दूर करने में मददगार

पीरियड्स के दौरान हार्मोन के उतार-चढ़ाव की वजह से अधिकतर महिलाओं को मूड स्विंग की समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन, योग क्रिया से आप इस समय होने वाले तनाव को आसानी से दूर कर सकते हैं। इसे लिए आप ध्यान क्रिया कर सकती हैं।

पेट की ऐंठन को करें दूर

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन महसूस होती है। इस समय गहरी सांस संबंधी योग आसन करने से ऑक्सीजन का स्तर बेहतर होता है और इससे गर्भाशय में पड़ने वाला दबाव कम होता है। साथ ही, महिलाओं को पेट में होने वाले ऐंठन में आराम मिलता है।

नींद के लिए आवश्यक

योग करने से महिलाओं को शरीर में होने वाले दर्द से आराम मिलता है और वह बेहतर नींद ले पाती हैं। इससे उनका तनाव दूर होता है और शरीर तेजी से रिकवर होता है।

अनियमित पीरियड्स की समस्या को करें दूर

कई महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या होती है। ऐसे में योग से महिलाएं अपने पीरियड की साइकिल को नॉर्मल कर सकती हैं। इससे आपके सेहत ठीक रहती है और पीरियड् के दौरान होने वाला दर्द भी कम होता है।

पीरियड्स के समय योगा करने से आप इस दौरान होने वाली कई समस्याओं को कम कर सकती हैं। इस समय महिलाएं प्राणायाम, भुजंगासन, मत्सयासन और मार्जरी आसन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकती हैं। इससे हार्मोन बैलेंस में रहते हैं और पीठ व अन्य दर्द में राहत मिलती है।

Back to top button