हर लड़की को शादी से पहले पता होनी चाहिए ये जरुरी बातें

रिश्ता बहुत ही नाजुक होता है। हर रिश्ता अपने आप में ख़ास होता है, लेकिन हर रिश्ते को निभाने के लिए आपको उसे समय देना पड़ता है। रिश्ते बनाने में बहुत समय लगते हैं लेकिन टूटने के लिए एक पल भी ज्यादा हैं। कई बार रिश्ते बातचीत ना होने की वजह से टूट जाते हैं। कई बार दोनों की सोच, व्यवहार और आदतों में इतना बदलाव आ जाता है कि रिश्ता टूट जाता है। कई बार कपल रिश्ते बनाने से पहले पहले ज्यादा सोचते नहीं है।

हर लड़की को शादी से पहले पता होनी चाहिए ये जरुरी बातेंइस वजह से बाद में दिक्कतें आने लगती हैं और अंत में रिश्ता टूट जाता है। आमतौर पर एक रिश्ते को बनाने और तोड़ने के लिए कई चीजें जिम्मेदार होती हैं। इसके बारे में हमें ध्यान से सोचने की जरुरत होती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर लड़की को रिश्ता बनाने से पहले एक लड़के में देखनी चाहिए। इससे ना केवल उस लड़के को समझने में मदद मिलेगी बल्कि आपका रिश्ता भी लम्बे समय तक चलेगा।

किसी भी रिश्ते में प्यार का होना बहुत जरूरी है, लेकिन प्यार भी ज्यादा जरुरी है सम्मान। कई रिश्ते ऐसे भी होते हैं जिनमें प्यार तो बहुत पहले ही ख़त्म हो चुका होता है लेकिन सम्मान की वजह से रिश्ता बना रहता है। कई बार कपल बच्चे के भविष्य को लेकर ऐसा नहीं करते हैं। लेकिन किसी भी रिश्ते में एक बार अगर सम्मान ख़त्म हो जाता है तो रिश्ते का टूटना लगभग तय हो जाता है। इसलिए किसी भी रिश्ते में सबसे पहले यह देखें कि सम्मान है या नहीं।

लड़के के बारे में यह 9 बातें पता होनी चाहिए लड़की को:

*- सबसे पहले लड़के के बारे में यह पता करें कि लकड़े के कैरियर का गोल क्या है? उसकी पसंदीदा जॉब कौन सी है और वह खुद को अगले 5 साल में कहाँ देखना चाहता है।

*- किसी की भी असलियत उस समय पता चलती है जब वह मुश्किल में होता है, इसलिए लड़के का पेशेंस लेवल जरुर चेक करें। पहले देखिये कि किसी महत्वपूर्ण चीज के खो जाने पर उसकी क्या प्रतिक्रिया होती है?

*- लड़के से उसकी पसंदीदा जगह के बारे में पूछें और हो सके तो उसके साथ उस जगह पर घुमने भी जाएँ। उसका व्यवहार और उसका मिजाज कैसा है, पता लगायें।

*- लड़का कैसे कपड़े पहनता है और कितनी सफाई से रहता है, इन चीजों को भी नोटिस करें। इससे उसके लिविंग स्टैंडर्ड के बारे में पता चलता है।

*- किसी भी व्यक्ति की परवरिश कैसे होती है, इसी के ऊपर सबकुछ निर्भर करता है। इसलिए लड़के के बचपन के बारे में भी जानकारी लें। उसके परिवार के बारे में भी जानें।

*- फैमिली प्लानिंग के बारे में आज के समय में सबसे पहले बात कर लेनी चाहिए। लड़के से पूछे कि वह कितने बच्चे चाहता है और वह अपनी छुट्टियों को लेकर किस तरह की प्लानिंग करता है।

*- हर किसी के अन्दर कोई ना कोई छुपा हुआ टैलेंट होता है। लड़के के अन्दर कौन सा छुपा हुआ टैलेंट है, यह जानने की कोशिश करें। अगर आप उसका छुपा हुआ टैलेंट बाहर लाने में मदद करती हैं तो उसके दिल में आपके लिए और प्यार बढ़ जायेगा।

*- लड़के से इस बारे में भी बात कर लें कि उसकी लव मैरिज के बारे में क्या राय है। वह फिजिकल रिलेशन को लेकर कैसा सोचता है? क्या उसकी सोच आपसे मिलती है।

*- इस बारे में भी पहले ही पता कर लें कि उसको आपकी कौन-कौन सी बातें और आदतें अच्छी लगती है। आप उसे सबसे ज्यादा अच्छे से जानती हैं, हो सकता है, आपकी यही बात उसे बहुत पसंद हो।

Back to top button