शुक्र का मीन राशि में प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर

शुक्रवार 2 मार्च को शुक्र राशि परिवर्तन कर मीन राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र ग्रह का यहा गोचर 26 मार्च तक रहेगा। शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। वहीं यह ग्रह मीन राशि में उच्च का और कन्या राशि में नीच का होता है। शुक्र ग्रह को सुंदरता का स्वामी कहा जाता है। शुक्र ग्रह का असर सबसे अधिक व्यक्ति की त्वचा पर होता है। शुक्र का मीन राशि में प्रवेश 2 मार्च को सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर होगा, जो कि 26 मार्च की दोपहर 03:47 तक रहेगा। आइए जानते हैं इस राशि परिवर्तन से 12 राशियों पर क्या असर पडे़गा-शुक्र का मीन राशि में प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर

1. मेष राशि – मेष राशि के जातक को संतान सुख मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। पार्टनर से प्रेम बनाकर रखें। आपकी कविता लेखन में रुचि बढ़ेगी।

2. वृषभ राशि – इस गोचर से आपके स्वभाव में बार-बार बदलाव आ सकता है। इस दौरान आप दूसरों से छिपाकर कोई काम करेंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ मिलेगा। साथ ही आपकी त्वचा में निखार आएगा। इस दौरान आप मंदिर में इत्र दान करें।

3. मिथुन राशि – शुक्र के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों को वाहन सुख मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन बन सकते हैं। आप मंदिर में दही का दान करें।

4. कर्क राशि – कर्क राशि वालों की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैसे सोच-समझकर खर्च करें। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। काली या लाल गाय की सेवा करें। ।

5. सिंह राशि – इस गोचर से सिंह राशि के जातक को सावधान रहने की जरुरत है। किसी से कोई भी चीज उधार ना लें। पार्टनर की सेहत का ख्याल रखें। पार्टनर के साथ मन मुटाव हो सकता है। अपना वादा पूरा कर पाएंगे। रोजाना मंदिर में सिर झुकाएं और ज्वार का दान करें।

6. कन्या राशि – इस राशि से परिवर्तन से आपके स्वभाव में बदलाव आएगा। आपको सुख मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी से प्रेम बनाकर रखें। काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रोज सुबह उठकर माता-पिता के चरण स्पर्श करें।

7. तुला राशि – तुला राशि वालों को धन लाभ मिलेगा। तरक्की हो सकती है। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। काम में जल्दबाजी ना करें। दूसरा काम शुरू तब ही करे जब पहला काम पूरा हो। घर की महिला अपने बालों में सुनहरे रंग की हेयर क्लिप लगाकर रखें।

8. वृश्चिक राशि – इस राशि के जातकों की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। हर क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी से प्यार मिलेगा। धन लाभ मिलेगा। गाय और माता की सेवा करें।

9. धनु राशि – शुक्र के इस गोचर से आर्थिक लाभ मिल सकता है। नए दोस्त बनेंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन हो सकते हैं। 26 मार्च तक रोजाना कुएं में एक चुटकी हल्दी डालें।

10. मकर राशि – मकर राशि के जातक को माता-पिता से सुख मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मेहनत जारी रखने से कार्य सफल हो सकते हैं। विपरित व्यवहार के लोगों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। देर रात तक जागने से बचें और महिलाओं का सम्मान करें।

11. कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भौतिक सुख मिलेगा। पशुपालन से लाभ मिलेगाा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। मंदिर में गाय का घी दान करें।

12. मीन राशि – मीन राशि के जातक को संतान पक्ष से सुख मिलेगा। विवाह में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। वाहन सुख मिल सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। काली गाय की सेवा करें।

Back to top button