चुनावी मैदान-ए-जंग तैयार, मैं भी कूदूंगा: मुख्यमंत्री

शिमला-  मैं कांग्रेस का 55 से अधिक वर्षों से सिपाही हूं। चुनावी मैदान-ए-जंग तैयार है और मैं इसमें कूदूंगा। चुनावी जंग को फोरफ्रंट (आमने-सामने) से लड़ेंगे और कांग्रेस को विजयी बनाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नई दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करने के बाद शिमला में पत्रकारों से कही।

चुनावी मैदान-ए-जंग तैयार, मैं भी कूदूंगा: मुख्यमंत्री

अभी अभी: कांग्रेस मुक्त हुआ बिहार! NDA में शामिल होंगें कांग्रेस के 14 विधायक

उन्होंने कहा कि चुनाव के दंगल में कूदने का यह मतलब नहीं कि वह चुनाव भी लड़ेंगे। वह चुनाव लड़ भी सकते हैं और नहीं भी और यह आने वाली स्थितियां निर्धारित करेंगी। वह ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे कांग्रेस पार्टी व संगठन को नुकसान हो। इस सवाल पर कि क्या विधानसभा का चुनाव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू की अध्यक्षता में होगा, वीरभद्र बोले उन्होंने ऐसा कब कहा? सोनिया गांधी के साथ दिल्ली में हुई बैठक सार्थक रही है। सोनिया गांधी ने उनकी सारी बातें बड़ी गंभीरता से सुनीं। जो बात करनी थी, वह कांग्रेस अध्यक्ष के  समक्ष रख दी है।

प्रदेश कांग्रेस में सब ठीक होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कौन सा ऐसा घर या पार्टी है जहां समस्या या विचारों में भिन्नता नहीं होती। जो भी समस्याएं हैं, उन्हें दूर कर दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी में कोई बड़ी विपत्ति नहीं आई है। लोगों को भरोसा है और उस भरोसे को कभी नहीं तोड़ूंगा। चुनाव लड़ें या न लड़ें, यह महत्वपूर्ण नहीं, महत्वपूर्ण यह है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताकर सत्ता में लाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button