निर्वाचित भाजपा राज्यसभा सदस्य जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा, सपा-बसपा साफ

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश से नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अपनी जीत से बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने अपनी जीत के बाद आज समाजवादी पार्टी के साथ ही बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधा है। नरसिम्हा राव को 3619 वोट मिले हैं।

भाजपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की दस सीटों के लिए हुए चुनाव में सपा और बसपा सफा हो गई। इसके साथ ही उन्होंने यहां पर किसी भी तरह की खरीद-फरोख्त से इनकार किया। नरसिम्हा राव ने साफ कहा कि कहीं पर भी हार के बाद सपा और बसपा के नेता लोग हर हार पर एक नया बहाना ढूंढते हैं।

दक्षिण भारत से आने के बाद भी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की अंग्रेजी के साथ ही हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने कहा कि देश तथा उत्तर प्रदेश का विकास भाजपा की अच्छी नीतियों के कारण काफी अच्छा हो रहा है। जनता को भी इसके परिणाम दिख रहे हैं। उत्तर प्रदेश से भाजपा के नौ राज्यसभा सदस्य भी प्रदेश को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग देंगे। उत्तर प्रदेश बेहद मजबूत स्थिति में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली भी उत्तर प्रदेश से ही संसद में पहुंचे हैं।

Back to top button