CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्या

गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिन्दू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार लगाया। जिसमें मुख्यमंत्री ने गोरखपुर और आस पास के जिलों से आए करीब 200 फरियादियों की पीड़ा सुनी। साथ ही मुख्यमंत्री ने इन समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाने का आश्वासन भी दिया। CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्या
मुख्यमंत्री मे संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिया। मुख्यमंत्री के जनता दरबार के लिए सोमवार को तड़के से ही फरियादी जुटने लगे थे। परिसर में फरियादियों को कुर्सियों पर बैठने का इंतजाम किया गया था।
इसके पूर्व मुख्यमंत्री की सोमवार की सुबह की दिनचर्या परम्परागत रही। पौने 6 बजे के करीब वह कक्ष से बाहर आए। मंदिर परिसर का भ्रमण कर गुरु गोरक्षनाथ एवं गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा पर पूजन अर्चन किया और करीब आधा घटा गोशाला में गायों के बीच गुजारा। 
मुख्यमंत्री का अगला कार्यक्रम जंगल कौड़िया में है, जहां उन्हें महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय और महंत अवेद्यनाथ राजकीय स्टेडियम का शिलान्यास करना है। गोरखपुर में कार्यक्रमों के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ महान सूफी संतकबीर की धरती मगहर आएंगे।
 
 
 
Back to top button