EGYPT से काहिरा जाने वाली फ्लाइट समंदर में हुई क्रैश, 69 लोग थे सवार

flight_573d48c461e6cएजेंसी/ इजिप्ट से काहिरा जा रही फ्लाइट के रडार से गायब हो जाने के बाद से बढ़ी टेंशन के बीच खबर आई है कि वो प्लेन समंदर में क्रैश हो गई है। स्थानीय समयानुसार, फ्लाइट ने 11.09 बजे उड़ान भरी थी। पेरिस-काहिरा की इजिप्ट एयर फ्लाइट एमएस804 में 59 पैसेंजर के साथ 10 क्रू मेंबर्स भी सवार थे।

इजिप्ट आर्मी के एयरक्राफ्ट और शिप प्लेन की लास्ट लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। ग्रीस भी इसमें मदद कर रहा है।इजिप्ट एयरलाइंस ने खुद इस बात को कंफर्म किया है कि उनकी फ्लाइट रडार से गायब हो गई है। उन्होने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

फ्लाइट एमएस804 बोइंग 737-800 गुरुवार सुबह 5.09 बजे चार्ल्स द गॉल से उड़ान भरी। कुछ वक्त के बाद ही यह रडार से गायब हो गया। कंट्रोल रूम से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिस वक्त फ्लाइट रडार से गायब हुई तब वह 37 फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी। 10 माइल्स भीतर तक प्लेन इजिपेट एयरस्पेस में ही था।

इस बात से खतरा इसलिए बढ़ गया है क्यों कि इजिप्ट से सटे इलाके में आईएसआईएस का गढ़ है। पिछलवे साल एक प्लेन आतंकी हमले का शिकार हुआ था। मार्च में में भी एलेक्जेंड्रिया से काहिरा जाने वाली प्लेन हाइजैक हो गई है। इसके बाद उसे साइप्रस के लारनाका एयरपोर्ट से अरेस्ट कर लिया गया था। एक्स वाइफ से मिलने और उसे लेटर देने की सनक में उसने प्लेन हाईजैक कर लिया था।

Back to top button