14 जुलाई 2018 का आर्थिक राशिफल: रुपये पैसों के मामले में आज का दिन हैं शुभ

मेष:

आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है।14 जुलाई 2018 का आर्थिक राशिफल: रुपये पैसों के मामले में आज का दिन हैं शुभ

वृषभ:

आज का दिन परिजनों के साथ सुखद बीतेगा। दोपहर तक हर्षवर्धक समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अतिथि के आगमन से हर्ष हो सकता है। किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन:

पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। महान पुरूषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा।

कर्क:

अचनाक बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है।

सिंह:

राजनीतिक क्षेत्र में अशातीत सफलता मिलेगी। आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है।

कन्या:

वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

तुला:

आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का योग है। आय के नए स्रोत बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

वृश्चिक:

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति की वृद्धि होगी। रूका हुआ कार्य पूरा होगा। प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु:

आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन खर्च होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रूपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

मकर:

आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ:

पत्नी को अचानक शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें।

मीन:

वैवाहिक जीवन आनन्द दायक बीतेगा। बिजनस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। सांयकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा।

Back to top button