आर्थिक राशिफल: आज पैसों के लिए किए गए प्रयास होंगे सफल

मेष:

काम की अधिकता के चलते पारिवार की उपेक्षा न करें। किसी भी धार्मिक विवाद में उलझना ठीक नहीं। जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनैतिक सहयोग मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे।आर्थिक राशिफल: आज पैसों के लिए किए गए प्रयास होंगे सफल 

वृषभ:

राशि से नवम भाव में केतु मंगल का शुभ योग यद्यपि मनोमालिन्य कारक है तो भी आपका दांपत्य जीवन सुखमय होगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक व मानसिक क्लेश मिट सकता है। आज किया गया श्रम सार्थक होगा। विरोधी परास्त होंगे।

मिथुन:

आज मिथुन राशि का चंद्रमा आपके पराक्रम की वृद्धि कर रहा है। आपकी तरक्की से आज शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी की संभावना है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

कर्क:

किसी तरह का अंर्तविरोध झेलना पड़ सकता है। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं दूसरी तरफ मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी परास्त होंगे।

सिंह:

आज कोई कष्ट हो सकता है, हर कार्य संभलकर करें। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

कन्या:

आज आप कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में रहेंगे। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, नहीं तो धन खर्च की नौबत आ सकती है। खान-पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।

तुला:

आज आपके पुरुषार्थ और पराक्रम की वृद्धि होगी। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार
मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। झगड़े-विवाद से बचें।

वृश्चिक:

आज आपको किसी पुराने रोग या ऋण से छुटकारा मिलने के योग हैं। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। खान-पान में संयम रखें। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का पराभव होगा। रोजी रोजगार में सफलता मिलेगी।

धनु:

आज आपको कार्यक्षेत्र और परिवार में गुप्त शत्रुओं और ईर्ष्या रखनेवालों से सावधान रहना होगा। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।

मकर:

कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर उठाए गए कदमें में सफलता मिलेगी। रोजगार से जुड़े कार्यों के लिए अच्छा दिन है। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रियजन भेंट संभव।

कुंभ:

आज राजनैतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलने के योग हैं। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। यात्रा का योग है, इससे लाभ होगा।

मीन:

आज आपकी विजय का दिन है। समझदारी से काम करें। पुराने झगड़े झंझटों से मुक्ति मिलेगी।व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव व वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा।

Back to top button