आर्थिक राशिफल 06 अगस्त: रुपए पैसों के मामले आज इन राशियों के लिए हैं बहुत ही शुभ

मेष:

यदि आप किसी काम के लिए संकल्प लेंगे तो वह कार्य पूर्ण हो जाएगा। किसी जरूरी वस्तु की खरीद या फिर कहीं अटका हुआ पैसा निकालना, आज हो जाएगा।

वृषभ:

आप अपने सभी कामकाजी गतिविधियों को जरूरत के मुताबिक संचालित करने में सफल रहेंगे। सभी साथी आपको मदद देने के लिए तैयार तो हैं लेकिन उस पर पूरी तरह विश्वास कर लेना खतरे से खाली नहीं होगा।

मिथुन:

यदि आप अपने करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं तो अभी परिस्थितियां ठीक नहीं हैं। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले अपने पार्टनर से सलाह ले लें।

कर्क:

आज के दिन किसी नए प्रोजेक्ट पर आपका ध्यान आकर्षित होगा। हो सकता है इस क्षेत्र में कुछ पुराने मित्रों से आर्थिक सपोर्ट मिल जाए। अगर किसी की सहायता करेंगे तो आपको भी कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है।

सिंह:

अगर सैर सपाटे की योजना बन रही है तो कुछ तैयारी करनी होगी। कुछ अधूरे काम भी आपको पूरे करने होंगे। दोपहर के बाद दौड़भाग बढ़ जाएगी। जल्दी के चक्कर में कोई भूल भी हो सकती है।

कन्या:

व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतानपक्ष से भी संतोषजनक समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है।

तुला:

तीर्थयात्रा आदि का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों की खातिर के लिए कुछ धन की भी व्यवस्था करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो फिर अपने घर के साधन भी व्यवस्थित करने होंगे।

वृश्चिक:

अपने बिजनस को सुधारने के लिए कार्यक्रम में परिवर्तन करना आवश्यक होगा। आर्थिक फील्ड में अभी ज्यादा प्रेशर नहीं है। हल्की-फुल्की देनदारियां चुका देने के बावजूद सुरक्षित कोष में कमी नहीं आएगी।

धनु:

किसी खास सदस्य के खराब स्वास्थ्य के कारण घर परिवार में परेशानी का माहौल रह सकता है। तनाव से उबरने का रास्ता यही है की आज आप किसी मनोरंजक यात्रा पर निकल पड़ें।

मकर:

सहकर्मियों के सहयोग से आज आप एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। परिस्थितियों का आकलन करें और फिर दिल और दिमाग की बात सुनकर फैसला लें। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा।

कुंभ:

आज आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा। कठोर प्रकृति का व्यक्ति नज़रों से दूर रहेगा और वातावरण में हल्कापन और मनोरंजन का रंग छाया रहेगा। किसी सहकर्मी या बॉस के द्वारा पार्टी देने से और भी चहल पहल बढ़ेगी।

मीन:

युवा वर्ग को दाम्पत्य जीवन अथवा प्रेम संबंधो को लेकर शिकायत रहेगी। जीवनसाथी का भरोसा जीतना जरूरी होगा। कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आएंगे।

Back to top button