करें ये उपाय… मिलेगा आसानी से मनचाहा वर

प्रत्येक माता-पिता का स्वप्न होता है कि उनकी कन्या का विवाह उचित समय पर श्रेष्ठ वर के साथ हो। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार विवाह के इच्छ़ुक युवक युवतियों को काले रंग के वस्त्रों के प्रयोग में कमी लानी चाहिए। इसका कारण यह है कि काला रंग शनि, राहु और केतु इन तीनों ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो विवाह में बाधक होते हैं। आप प्रेम विवाह करना चाहते हों या पारंपरिक विवाह दोनों ही स्थितियों में इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।करें ये उपाय... मिलेगा आसानी से मनचाहा वर

विवाह की चाहत रखने वाले व्यक्तियों को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि विवाह की बात करने जो लोग घर आएं उन्हें इस तरह बैठाएं कि उनका मुंह घर के अंदर की ओर रहे। विवाह की बात करने वाले व्यक्तियों का मुंह बाहर की ओर होने पर बात पक्की होने की संभावना कम हो जाती है। जिनकी शादी में बाधा आ रही है हो उन्हें इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

निम्रलिखित मन्त्र का जप करें

1. मन्त्र : सुनु सियं सत्य असीस हमारी। पूजहि मन कामना तु हारी।।

2. मन्त्र : कात्यायनि महामाये, महा योगिन्यधीश्वरि। नन्दगोपस्तुतं देवि, पतिं मे कुरुते नम:।। 

3. मन्त्र : हे गौरी, शंकराद्र्धांगी यथा त्वं शंकरप्रिया। तथा मां कुरुकल्याणी कान्तकान्तां सुदुर्लभाम्।।

Back to top button