मरने के बाद भी विनोद खन्ना के साथ हो रहा ये सब, सुनकर नही होगा यकीन

अपने ज़़माने के मशहूर और हैंडसम कहे जाने वाले फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना हमेशा से फिल्मो में निभाए गए अपने अलग अलग किरदारों को लेकर लोगो के दिल में जगह बनाए हुए है। विनोद खन्ना, जो न सिर्फ रिल बल्कि रियल लाइफ के भी हीरो निकले.विनोद खन्ना ने जाते जाते एक हार्ट पेशेंट को  जीवन दान देकर ‘दयावान’ बन गए।

सांसद विनोद खन्ना गांव पनवाल के लोगों के बीच रियल लाइफ हीरो कहे जाते हैं। उनकी यह छवि साल 2002 में तब बनी थी, जब उन्होंने लाखों रुपये खर्च कर गांव की एक जरूरतमंद मरीज का इलाज करवाया था।ऐसा कर वे हार्ट पेशेंट मनजीत कौर के लिए असल जिंदगी के ‘दयावान’ साबित हुए थे। गांव के लोग कहते हैं विनोद खन्ना रील लाइफ की तरह रियल लाइफ में भी अच्छे इंसान थे।
सांसद विनोद खन्ना की दरियादिली की कहानियां लोस हलका गुरदासपुर में तमाम लोगों से सुनने को मिलती हैं। इन्हीं में से गरीब परिवार की महिला मनजीत कौर भी है।

वह हार्ट पेशेंट थी। उसके इलाज का लाखों का खर्च विनोद खन्ना ने उठाया था।महिला के सफल इलाज के बाद लोगों ने खन्ना की दरियादिली को उनकी साल 1988 में आई फिल्म ‘दयावान’ के साथ जोड़ दिया था।

Back to top button