बेटियों को मिली मां के अवैध संबंध की खौफनाक सजा, दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या

बांका। कटोरिया थानाक्षेत्र के कादरा गांव में एक मां के अवैध संबंध की सजा उसकी तीन बेटियों को दी गई। तीनों लड़कियों की देर रात दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई जिससे पूरे इलाके में सनसनी मची है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। पुलिस का भी मानना है कि लड़कियों की निर्मम हत्या से पहले उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।बेटियों को मिली मां के अवैध संबंध की खौफनाक सजा, दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या

घटना में यह बात सामने आ रही है कि आरोपी के पिता का नाजायज संबंध मृतका तीनों बहनों की मां के साथ था। इसी आवेश में आकर आरोपी युवकों ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। वैसे इस मामले में मुकदमा दर्ज के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
घटना कटोरिया के कादरा गांव की है। लोगों ने बताया कि घर में कोई नहीं था और रात में तीनों बहनें घर में सो रही थीं। इसी बीच देर रात कुछ अज्ञात लोग घर में घुस गये और तीनों की हत्या कुल्हाड़ी से काट के कर दी।पुलिस को घटनास्थल से कुल्हाड़ी, कुदाल समेत अन्य चीजें मिली हैं।  

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त कर बताया कि तीनों लड़कियों के साथ पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया फिर उनकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत व्याप्त है। एसपी चंदन कुशवाहा ने घटना की पुष्टि की है और कहा है कि जल्द ही अपराधियों का पता लगा लिया जाएगा। फिलहाल शवों के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकता है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Back to top button