इस तरह करें नाग देवता की पूजा तो घर में होगी धन वर्षा

सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इस दिन नागों की पूजा की जाती है। कई लोग इस दिन नाग देवता की पूजा करते है कोई दूध पिलाते है कोई व्रत भी रखते हैं। कई जगह नाग पंचमी के दिन मेला भी लगता है। लोग बड़ी श्रद्धा भाव से नाग देवता की पूजा आराधना करते हैं। नाग पंचमी के पर्व पर महिलाएं नाग देवता की पूजा करती है और अपने भाइयों और परिवारजनों की रक्षा के लिए प्रार्थना करती है।
नाग पंचमी का त्यौहार हरियाली तीज के 2 दिन बाद ही आती है। जो हर साल जुलाई और अगस्त के महीनों में पड़ती है। नाग पंचमी के दिन पुरे भारत में नाग देवताओं के अलग-अलग स्वरूपों का पारंपरिक तरीकों से पूजन किया जाता है। माना जाता है नाग पंचमी के दिन नाग देवता का पूजन करने से व्यक्ति को बहुत लाभ मिलता है। और वैसे भी नाग को शिव जी के गले का आभूषण माना जाता है। ऐसे में सावन माह की नाग पंचमी का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है।

जल्द पाना चाहते है सरकारी नौकरी, तो करें ये कुछ खास उपाय

 2018 में सावन माह की नाग पंचमी 15 अगस्त 2018, बुधवार को है। नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्तसावन माह की नाग पंचमी पूजा का मुहूर्त = 05:54 से 08:30 तक।पंचमी तिथि का आरंभ = 15 अगस्त 2018, बुधवार 03:27 AMपंचमी तिथि समाप्त = 16 अगस्त 2018, वीरवार 01:51 AMनाग देवता के 12 नाम इस प्रकार हैअनंता, वासुकी, शेष, कालिया, तक्षक, पिंगल, धृतराष्ट्र, कार्कोटक, पद्मनाभा, कंबाल, अश्वतारा और शंखपाल।
Back to top button