संन्यास की अटकलों पर धोनी का जवाब, जल्द इस दिन ले लुगा संन्यास

जहां एक तरफ भारतीय टीम इंग्लैंड में वनडे के बाद टेस्ट सीरीज भी हार चुकी है। खिलाड़ियों की हर तरफ आलोचना हो रही है। वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। 15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए धोनी खुद को तैयार कर रहे हैं। भारत का पहला मुकाबला 18 सितंबर को हांगकांग के साथ होगा। 

एक मोटिवेशनल कार्यक्रम में महेंद्र सिंह धोनी सीआईएसएफ सेंटर पहुंचे।

जहां उन्होंने सभी सवालों का बेबाकी से सामना किया। संन्यास की अटकलों पर धोनी ने साफ किया कि करियर में एक वक्त ऐसा आता है जहां उतार और चढ़ाव लगा रहता है, लेकिन कोशिश हमेशा फॉर्म में वापसी करने की होती है। धोनी बोले- मीडिया ट्रायल और प्रेशर को अपने से दूर रखने की कोशिश करता हूं। इस दौरान उन्होंने मोटिवेशनल स्पीच भी दिया। धोनी को खुद के बीच पाकर सीआईएसएफ जवानों में उत्साह का माहौल दिखा।

Back to top button