यात्रियों के लिए बढ़ी नही मुश्किलें, इंडिगो-गोएयर की 600 से अधिक उड़ानें होंगी रद्द

खराब इंजन के कारण 11 ए320 नियो जहाजों के उड़ान भरने पर लगी रोक का खामियाजा इंडिगो और गोएयर एयरलाइन कंपनियों के साथ ही यात्रियों को भी भुगतना पड़ रहा है। इन विमानों की रोक के कारण दोनों विमानन कंपनियों ने 626 उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की है। कंपनियों ने यह जानकारी अपनी वेबसाइट के जरिए दी है।

 

यात्रियों के लिए बढ़ी नही मुश्किलें, इंडिगो-गोएयर की 600 से अधिक उड़ानें होंगी रद्दबिगड़ा गर्मियों का शेयड्यूल
इनमें से इंडिगो की 488 और गोएयर की 138 उड़ानें शामिल हैं। दो बजट विमानन कंपनियों की तरफ से उड़ाने रद्द करने के कारण गर्मियों का शेयड्यूल गड़बड़ा गया है। ये दोनों कंपनियां औसतन रोजाना 1200 से अधिक उड़ानों का संचालन करती हैं। जो यात्री पहले ही इन विमानन कंपनियों के उड़ानों की टिकट बुक करा चुके हैं उनके लिए तुरंत कोई संभावित मुआवजा या दूसरा विकल्प नहीं है।

घरेलू विमानन क्षेत्र में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली इंडिगो 15 से 31 मार्च के बीच 488 उड़ानों को रद्द करेगी। वहीं गोएयर ने 15 से 22 मार्च के बीच 138 उड़ानों को रद्द करने का निर्णय किया है। डीजीसीए को सौंपी गई उड़ानों की कटौती संबंधी टाइम टेबल और एयरलाइन की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इंडिगो 15 से 21 मार्च के बीच रोजाना 36 उड़ानों का संचालन नहीं करेगी। एयरलाइन ने संकेत दिए हैं कि 22 से 24 मार्च के बीच अन्य 18 रोजाना की उड़ाने भी रद्द हो सकती हैं।

25 से 31 मार्च के बीच रद्द होने वाली रोजाना उड़ानों की संख्या 26 होगी। इस तरह इस महीने के अंत तक रद्द होने वाली कुल उड़ानों की संख्या 488 तक हो जाएगी। वहीं गोएयर का कहना है कि एयरलाइन 16 से 24 मार्च के बीच 10 जगहों के लिए रोजाना 10 उड़ानों को रद्द करेगी। इसके अतिरिक्त 15 से 22 मार्च के बीच हर सप्ताह छह सेवाओं को रद्द करेगी। कुल मिलाकर कंपनी की तरफ से 138 उड़ानें रद्द रहेंगी। 

इन इंजनों में उड़ान के दौरान फेल होने की कुछ घटनायें सामने आई थीं। जिसके बाद अब 626 उड़ानें रद्द होंगी। आपको बता दें कि इंडिगो और गो एयर की फ्लाइट्स कैंसिल होने के बाद अन्य एयरलाइंस कंपनियों ने अपने किराये में 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी कर दी है। इससे लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Back to top button