क्या आप जानते हैं 7 Minutes की एक झपकी आपकी बॉडी को 10 घंटों के लिए कर सकती है रिचार्ज

क्या होती है झपकी?

झपकी नींद का ही एक रूप है या यह कहे कि दोपहर को जब सूर्य अपने चरम बिंदु पर होता है और हम खाना खा चुके होते हैं तो हमें हलकी सी नींद का अहसास होता, वास्तव में यही “झपकी” होती है|
क्या कारण होते हैं झपकी आने के?

क्या आप जानते हैं 7 Minutes की एक झपकी आपकी बॉडी को 10 घंटों के लिए कर सकती है रिचार्जकुछ लोगों का मानना यह भी है की “झपकी” आने का संबंध वातावरण का गर्म होना या खाना ज्यादा खाने से होता है | वैज्ञानिक कारण यह भी कहते हैं कि रात में पूरी नींद न लेने के कारण हमें दिनभर झपकी का अहसास होने लगता है, यही वजह कि कभी-कभी झपकी हमें काम करते हुए भी आने लगती है|

झपकी लेने के अकल्पनीय फायदें
A. कार्य क्षमता का बढ़ना

झपकी हम सबको आती है और इसके अकल्पनीय फायदें भी देखने को मिले हैं, जिनको हम अच्छे से जानते भी हैं | सोचे! जब थोड़ी देर की झपकी लेने के बाद उठते हैं तो आपको क्या महसूस होता है ? अगर मैं कहूँ तो ऐसा लगता है कि मानो मैंने कोई एनर्जी ड्रिंक ले लिया हो|
इसलिए यह साबित हो चुका है कि केवल 7 मिनट्स की झपकी आपको 10 घंटों के लिए रिचार्ज कर देती हैं, और यह आपको काम पर एक्टिव रहने में भी मदद करती है|
B. दिल के दौरे में कमी आना

झपकी पर यूनान में हुए एक अध्ययन में यह पाया गया कि जो लोग झपकी लेते हैं उन्हें दिल दौरे कम या नहीं के बराबर आते हैं | यह बात वाशिंगटन पोस्ट (अमेरिका का एक न्यूज़ पेपर ) में 13 फरवरी 2007 को लिखी गई थी|
दुनियाभर में इस विषय पर कुछ चर्चा हुई हैं जिनके बारे में हम यहाँ आपको बताने का प्रयास कर रहे हैं |

1. नासा (नेशनल ऐरोनॉट्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन, अमेरिका) ने अपने रिसर्च में यह पाया कि मिलिट्री पायलट्स और एस्ट्रोनॉट्स (अंतरिक्ष यात्री) ने केवल 40 मिनट्स की झपकी लेने के बाद उनकी परफॉरमेंस में 34% और अलर्टनेस में 100% की वृद्धि हुई थी |

2. नेशनल स्लीप फाउंडेशन के एक अध्ययन में पाया गया कि रात में 74% महिलाएं पुरुषों से कम नींद लेती हैं | इसलिए महिलाओं में दिन में झपकी का अंतराल पुरुषों से ज्यादा पाया जाता है |

3. परमात्मा ने मनुष्य की बॉडी को नींद की 2 अवधिओं या समय (2 Sleep Periods) में प्रोग्राम किया है | सुबह को 2 बजे से 4 बजे तक, और दोपहर को 1 बजे से 3 बजे तक |

4. स्पेन में अक्टूबर 2010 में पहली नेशनल Siesta (गरम देशों में दोपहर की अल्प निद्रा) नामक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें सबसे ज्यादा झपकी लेने वाले प्रतिभागी 1,000 यूरो या 1184 डॉलर्स या रूपये 75515.52 लगभग का इनाम दिया गया |

5. यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया के अनुसार झपकी लेने का बेस्ट टाइम सुबह उठने के 8 घंटे के बाद या फिर रात को सोने के 8 घंटे पहले |

6. इंटरनेट पर आपको झपकी लेने वाले बॉक्स (nap pods) आसनी से मिल जायेंगें, यहाँ तक गूगल भी nap pods सेल करते हैं |

7. ब्रिटिश स्टडी के अनुसार रात के सोने, एक झपकी और दोपहर की नींद को कॉफ़ी से दूर करना, इन तीनों के comparison में दोपहर की झपकी को बेस्ट बताया गया |

Back to top button