डायबिटीज रोगी इन पांच फलों से जरूर रहे दूर…

 बदलते खानपान की वजह से आज के दौर में अधिकांश लोग मधुमेह रोग से ग्रसित पाए जाते हैं। इसे राज रोग भी कहा जाता है। इस बीमारी में रोगी के खानपान पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्हें अधिक शुगर वाला खाना देने पर परहेज किया जाता है। यदि डायबिटीज रोगी के खान-पान पर विशेष ध्यान ना दिया जाए, तो उनकी तबियत खराब हो सकती है। ऐसे रोगी को फल खाना भी बेहद जरूरी होता है। लेकिन अधिक शुगर वाले फल नहीं। यदि आप भी डायबिटीज रोग से पीड़ित है, तो जानें की आपको कौन से फल नहीं खाने चाहिए….
1. आम :- जानकारों के मुताबिक एक मध्यम आकार के आम में लगभग 40-45 ग्राम शुगर की मात्रा होती है। यदि डायबिटीज रोगी इनका सेवन करें, तो उनका शुगर लेवल हाई हो सकता है।

2. केला:- एक मध्यम आकार के केले में लगभग 15 ग्राम शक्कर की मात्रा होती है। डायबिटीज रोगियों के लिए इसका सेवन करना बेहद खतरनाक हो सकता है। इसकोखाने से उनका शुगर स्तर हाई हो सकता है।
3. अंगूर :- जानकारों के मुताबिक 2 कप अंगूर में 50 ग्राम शक्कर की मात्रा होती है। यदि डायबिटीज रोगी रोजाना अंगूर खाएं, तो उनका ब्लड शुगर लेवल असंतुलित रह सकता है।

4. तरबूज :- डॉक्टरों के अनुसार डायबिटीज रोगियों के लिए तरबूज खाना लाभदायक नहीं होता है। एक मध्यम आकार के तरबूज में 7 ग्राम शक्कर की मात्रा होती है।
5. अनानास :- शोधकर्ताओं के अनुसार 1 कप अनानास के टुकड़े में 16.3 ग्राम शक्कर की मात्रा होती है। यदि डायबिटीज रोगी इन्हें रोजाना खाएं, तो उनका शुगर लेवल हमेशा हाई रह सकता है।

Back to top button