अगर आप भी घर में जलाते हैं दीपक तो जरूर पढ़िये ये खबर, होगा चमत्कारिक लाभ

दीपक जलाते समय रखें ध्यान: घर में पूजा पाठ करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, इस परंपरा के अनुसार कुछ नियम भी बनाये गये हैं, जिसका पालन करने से चमत्कारिक लाभ मिलता है, लेकिन आजकल समय के अभाव की वजह से पूजा पाठ के लिए लोग ज्यादा टाइम नहीं दे पाते हैं, इतना ही नहीं कुछ लोगों को तो इसके नियम नहीं पता, जिसकी वजह से लाभ से वंचित रह जाते हैं। आज हम आपको घर में दीपक कैसे जलाना चाहिए, इससे रूबरू कराने जा रहे हैं।

अगर आप भी घर में जलाते हैं दीपक तो जरूर पढ़िये ये खबर, होगा चमत्कारिक लाभहिंदू धर्म में देवी-देवताओं के पूजन का अलग ही महत्व हैं। बता दें कि पूजा के बाद आरती करना तो सबसे ज्यादा फलदायी होता है। बिना आरती के तो पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में आरती के महत्व को समझते हुए दीपक तैयार करने के लिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जिससे आपको पूजा का पूरा का पूरा फल मिलें।

दीपक जलाते समय रखें ध्यान
आपको बता दें कि पूजा करते समय दीपक जलाते समय रखें ध्यान, वरना फल न तो पूरा ही मिलता है और न ही आधा, उल्टा लेने के देने पड़ सकते हैं। तो आइये जानते हैं कि किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

1.पूजा में कभी भी खंडित दीपक नहीं जलाना चाहिए, वरना आपको फल की जगह परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

2.पूजा के दौरान दीपक किसी भी हालत में नहीं बुझना चाहिए, ऐसा होने पर पूजा अधूरी तो रहती ही है, साथ ही में भगवान नाराज हो जाते हैं।

3.पूजा में घी का दीपक अपने बाएं हाथ की तरफ जलाएं तो तेल का दीपक दाएं तरफ की जलाना चाहिए, ऐसा करने से आपको पूरा फल मिलेगा।

4.बता दें कि अगर आप घी का दीपक जला रहे हैं तो सिर्फ रूई की सफेद बत्ती का ही यूज करें और अगर आप तेल का दीपक जला रहे हैं तो आपको लाल धागे की बत्ती जलानी चाहिए।

5.दीपक को हमेशा भगवान की मूर्ति या प्रतिमा के ठीक सामने ही जलाना चाहिए, कभी कभी हम इधर उधर रख देते हैं, जोकि सही तरीका नहीं है, ऐसा करने से भगवान क्रोधित हो सकते हैं।

दीपक जलाने का लाभ
बिना दीपक के पूजा पूरी नहीं होती है। इसके साथ ही इसे लेकर कुछ मान्यताएं भी प्रचलित है। अक्सर हम धूप बत्ती वगैरा तो जला देते हैं, लेकिन दीपक जलाना भूल जाते हैं, जोकि ऐसा नहीं करना चाहिए। तो आइये अब जानते हैं कि आखिर दीपक जलाने के लिए क्या क्या फायदे होते हैं?

1.दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होने के साथ ही घर का वातावरण संतुलित रहता है।

2.शाम को दीपक जलाने से लक्ष्मी माता प्रसन्न होती है, इसीलिए हर शाम को दीपक जलाना चाहिए।

3. दीपक अंधकार को मिटाकर घर में रोशनी देता है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहता है।

Back to top button