धर्मेंद्र से भी बड़ा सुपरस्टार था उनका भाई, लेकिन शूटिंग के दौरान किसी ने कर दी थी हत्या

मुंबई: बॉलीवुड की दुनिया को लेकर हर समय कुछ ना कुछ नया सुनने को मिलता है। अक्सर यह कहा जाता है कि बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा रिश्तों को लेकर बातें की जाती हैं। एक तरह से यह सही भी है। बॉलीवुड के रिश्ते ही कुछ इस तरह के होते हैं कि वो ख़बरों की सुर्ख़ियाँ बनते हैं। आज भी हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे ही रिश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हाँ आज हम आपको बॉलीवुड के जिस रिश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं, उसके बारे में बहुत काम लोगों को जानकारी है।

बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र को आज किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है। धर्मेंद्र अपने ज़माने में बॉलीवुड में सुपरस्टार हुआ करते थे। हालाँकि आज धर्मेंद्र फ़िल्मी दुनिया से दूर रहते हैं। धर्मेंद्र के दोनो बेटों सनी देओल और बॉबी देओल को आप सभी लोग जानते होंगे, लेकिन क्या आपने कभी धर्मेंद्र के भाई के बारे में जानने की कोशिश की। जी हाँ आज हम आपको धर्मेंद्र और उनके भाई के बारे में बताने जा रहे हैं। एक समय में धर्मेंद्र का दीवाना तो पूरा देश हुआ करता था, लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि उनके भाई की दीवानगी भी लोगों के बीच कम नहीं थी।

जी हाँ यह सुनकर आपको भले ही हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच्चाई है। आज धर्मेंद्र को लोग उनकी बेहतरीन फ़िल्मों के लिए जानते हैं, बॉलीवुड की कई फ़िल्मों में शानदार अभिनय करने वाले धर्मेंद्र के भाई विरेंद्र सिंह भी एक बड़े स्टार थे। आज हम आपको धर्मेंद्र के बड़े भाई विरेंद्र सिंह के बारे में बताने जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें धर्मेंद्र के भाई विरेंद्र सिंह अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन आज भी उन्हें फ़िल्मों में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है। दरअसल विरेंद्र सिंह पंजाबी फ़िल्मों के अभिनेता थे।

एक समय था जब विरेंद्र सिंह पंजाबी फ़िल्मों के सुपरस्टार हुआ करते थे। इन्होंने कई पंजाबी फ़िल्मों में काम किया था। जानकारी के अनुसार विरेंद्र सिंह पंजाब के रहने वाले थे, इनका जन्म पंजाब के फगवाड़ा में 15 अगस्त 1948 को हुआ था। 70-80 के दशक में पंजाबी फ़िल्मों में इन्ही का नाम चलता था। विरेंद्र सिंह ने अपने 12 साल के फ़िल्मी कैरियर में लगभग 25 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया। एक फ़िल्म में तो विरेंद्र सिंह ने अपने भाई धर्मेंद्र के साथ भी काम किया था।

विरेंद्र सिंह ने धर्मेंद्र के साथ ‘तेरी मेरी जिंदड़ी’ फ़िल्म में काम किया था जो 1975 में रिलीज़ हुई थी। विरेंद्र सिंह की पत्नी का नाम पामी विरेंद्र सिंह है। विरेंद्र सिंह के दो बच्चे रणदीप आर्य और रमनदीप आर्य हैं। 6 दिसम्बर 1988 की बात है, जब विरेंद्र सिंह अपनी फ़िल्म ‘जट ते ज़मीन’ की शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान किसी ने उनकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि आपसी दुश्मनी निकालने के लिए किसी ने इन्हें जान से मार दिया था। आज इनकी मौत को कई साल बीत गए हैं, लेकिन आज भी इनके चाहने वाले याद करते हैं।

Back to top button