खतरे में लोकतंत्र, देनी होगी कुर्बानी: BJP पर बरसे RJD नेता

पटना। राजद के राष्ट्रीय उपाध्‍यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को संवाददाता सम्‍मेलन में भाजपा के पर हमला बोला। कर्नाटक चुनाव पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्‍या करने पर तुली है। राज्‍यपाल ने भी बहुमत का अनादर किया है। लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरे विपक्ष को एकसाथ आना होगा। यदि जरूरत पड़ी तो कुर्बानी भी देनी होगी। खतरे में लोकतंत्र, देनी होगी कुर्बानी: BJP पर बरसे RJD नेता

रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार में राजद सबसे बड़ी पार्टी थी, लेकिन सरकार बनाने का मौका नहीं दिया गया। जनता ने जिस भाजपा को चुनाव में नकार दिया था, आज वह सरकार में है। सुप्रीम कोर्ट के पांच न्‍यायाधीश प्रेस कांफ्रेस करते हैं। जस्टिस लोया के मामले को दबा दिया जाता है। यह सब क्‍या है? देश में लोकतंत्र की हत्‍या हो रही है। इस मौके पर रघुवंश प्रसाद सिंह ने ऐलान किया कि 18 को राजद लोकतंत्र और संविधान बचाने को लेकर राज्‍यव्‍यापी धरना देगी। बाद में पूरे देश में धरना का आयोजन किया जायेगा।

Back to top button