दिल्ली मेट्रो के 900 कर्मचारी भूख हड़ताल की ओर…

नई दिल्ली की जीवन रेखा बन चुकी मेट्रो रेल पर जल्द ही संकट के बादल मंडरा सकते है. कर्मचारियों की मांग के चलते यह स्थिति बन सकती है. बताया जा रहा है कि कल से करीब 900 से अधिक कर्मचारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जा सकते है. और कयास लगाए जा रहे है कि इससे 30 जून से मेट्रो सेवाएं थप हो जाएगी. कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाएगी. तब तक वह हड़ताल खत्म नहीं करेंगे. 

 

बता दे कि मेट्रो के 900 नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि समेत करीब 10 मांगों को लेकर चेतावनी दी है. वेतन वृद्धि कर्मचारियों की प्रमुख मांग है. अगर कर्मचारी कल से हड़ताल पर जाते है, तो इससे ना केवल दिल्ली बल्कि आस-पास के इलाकों में भी यात्रियों को भारी नुकसान झेलना पडेगा. फ़िलहाल यह तय नहीं है कि कर्मचारी कितने दिन की हड़ताल करेंगे. लेकिन उनका कहना है कि मांगें पूरी नही होने तक हड़ताल जारी रहेगी. 

 

ये कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर

डीएमआरसी प्रबंधन के सामने कर्मचारियों ने ट्रेन ऑपरेटर्स, टेक्निशियन, ऑपरेशन स्टाफ, स्टेशन कंट्रोलर, मेन्टनेंस स्टाफ आदि कर्मचारी शामिल हैं. दिल्ली मेट्रो इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की हड़ताल से पूर्णतः ठप्प हो जाएगी इस बात से बिलकुल भी इंकार नहीं किया जा सकता हैं. कर्मचारी हड़ताल ना करे इसके लिए डीएमआरसी प्रबंधन लगातार कोशिशें कर रहा है. बता दे कि इससे पहले भी इस तरह के हालत बने थे. लेकिन हड़ताल से ठीक पहले डीएमआरसी प्रबंधन से सहमति बनने पर हड़ताल रद्द हो गई थी. 

Back to top button