CM योगी का ऐलान, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नहीं होगी राजस्व वसूली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ताजनगरी आगरा में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। आंधी व तूफान के दौरान यहां पर बुधवार को जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ था। ताजनगरी आगरा के खेरागढ़ के बुरहरा में आज आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते समय मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत की बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगरा में आपदा प्रभावित खेरागढ़ क्षेत्र में इस बार राजस्व और बिजली बिल की वसूली नहीं होगी।

CM योगी की घोषणा, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नहीं होगी राजस्व वसूली

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां पर तूफान में मकान के साथ जिन परिवारों का सामान भी नष्ट हो गया है, उनको जिला प्रशासन की तरफ से बर्तन और राशन दिया जाएगा। यहां पर जिन परिवारों के पास कच्चा मकान था वह भी तूफान में ढह गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनको तत्काल एक-एक आवास दिया जाएगा।

स्‍कूल की मनमानी, मंत्री के इंतजार भूख से बिलखते रहे बच्‍चे

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मंच से संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार मृतकों को वापस तो नही ला सकती, लेकिन उनके परिजनों की मदद करके उनका दुख बांट सकती है। हम इसी संकट की घड़ी में आपका दुख बांटने यहां पर आए हैं।

खेरागढ़ में पीड़ित परिवारों को एक-एक मकान देने की घोषणा

खेरागढ़ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फतेहाबाद पहुंचे। पीड़ित परिवारों को एक-एक मकान देने की घोषणा। मुख्यमंत्री ने मंच से संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देवी आपदा से जबरदस्त प्रभावित गांवों में विद्युत देय की वसूली और राजस्व वसूली को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। ऐसे क्षेत्रों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी, साथ ही जल्द बिजली की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सपा पर कटाक्ष किया उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मृतकों के मामले में राजनीति कर रहे हैं। दैवीय आपदा में सपा की राजनीत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। ट्विटर के माध्यम से उन्होंने जो संदेश दिया है वह गलत है।

Back to top button