आइए जानते हैं रेड ब्लड सेल्स के लिए कौन-से न्यूट्रिएंट्स की जरूरत पड़ती ..

डेंगू एक वायरल संक्रमण है, जो मादा मच्छर एडीज के काटने से फैलता है। इस बीमारी में मरीज के शरीर की प्लेटलेट्स काफी तेजी से गिरने लगते हैं। ऐसे में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी रेड ब्लड सेल्स में कमी होने लगती है। इस तरह प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में इन विटामिन्स को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं, कौन-से न्यूट्रिएंट्स जरूरी हैं?

प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए कौन-से विटामिन्स हैं जरूरी?

विटामिन-बी 12

शरीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने के लिए विटामिन-बी12 काफी आवश्यक है। शरीर में इस पोषक तत्व की कमी से प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं। इसकी पूर्ति को लिए आप अपनी डाइट में सोया मिल्क का सेवन बढ़ा सकते है। इसके अलावा फिश, अंडे, सैल्मन, बादाम दूध का नियमित रूप से आहार में जरूर शामिल करें।

विटामिन-सी

हेल्दी ब्लड सेल्स के फॉर्मेशन में विटामिन-सी काफी फायदेमंद होता है। यह इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। शरीर में इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए खट्टे फलों को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। इसके अलावा ब्रोकली, आंवला, स्ट्राबेरी, शिमला मिर्च आदि खाने में शामिल करें।

आयरन

आयरन हमारे शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शरीर में ब्लड सेल्स बढ़ाने के लिए आयरन युक्त फूड्स जरूर खाएं। ऐसे में आप डाइट में अधिक से अधिक साबुत अनाज, अनार, पालक, सेब खाएं।

फोलेट

फोलेट प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा यह स्किन, बाल और आंखों के लिए भी काफी आवश्यक है। बॉडी में इस पोषक तत्व की मात्रा को बढ़ाने के लिए बीन्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, एवोकाडो, सोयाबीन को डाइट में जरूर शामिल करें।

विटामिन-के

शरीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने के लिए विटामिन-के आवश्यक तत्व है। यह हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स, हरी सब्जियां, सेब, चुकंदर आदि का सेवन बढ़ा सकते हैं।

Back to top button