Corona Virus : France में दो हफ्ते आगे बढ़ा लॉकडाउन, एक दिन में 299 लोगों की मौत

Corona Virus की चपेट में आए France में दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन को और बढ़ा दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी दिखाई नहीं दे रही थी। इतना ही इसका एक प्रमुख कारण ये भी है वहां की स्वास्थ्य प्रणाली पर ज्यादा बोझ ना पड़े। बता दें कि फ्रांस में एक दिन में 299 लोगों की मौत हो गई।

फ्रांस में शुक्रवार को कोरोना से 299 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 2300 से ज्यादा लोग भर्ती कराए गए। अब तक फ्रांस में मरने वालों का आंकड़ा 1995 पहुंच चुका है। शुक्रवार को फ्रांस के पूर्वी भाग में सेना के एक विमान को भेजकर 6 संक्रमित लोगों को लाया गया। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा कोरोना का कहर है। देश के पूर्व में शुरू होने के बाद महामारी अब उत्तरी Hautes-de-France और अन्य क्षेत्रों में फैल रही है।
प्रधानमंत्री एडोर्ड फिलिप ने कहा कि कोरोना के चलते हालात ठीक नहीं हैं। आने वाले दिनों में स्थिति कठिन हो जाएगी। ऐसे में दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन की समय-सीमा बढ़ाई गई है। 15 अप्रैल तक संपूर्ण देश में लॉकडाउन रहेगा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO) के मुताबिक, कोरोना वायरस के चलते अब तक 20 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। पूरे यूरोप में कोरोना वायरस के 3 लाख से ज्यादा केस हैं। अकेले इटली की बात करें तो यहां पर कोरोना वायरस के 86 हजार से ज्यादा कंफर्म केस हैं। इटली में इससे पहले गुरुवार को 712, बुधवार को 683, मंगलवार को 743 और सोमवार को 602 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई थी।

Back to top button