Corona Virus से लड़ाई : यूपी की जेलों में 10 दिन में बने एक लाख से अधिक मास्क

Corona Virus महामारी से पूरी दुनिया लड़ रही है, भारत में भी अबतक मरीजों की संख्या 600 के पार जा चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी है।
इन सबके बीच उत्तर प्रदेश से कोरोना से लड़ने का जज्बा पैदा करने वाली खबर सामने आई है। आपको बता दें कि यूपी की जेलों में 10 दिन के भीतर लाखों मास्क तैयार किये गये हैं।

कौशांबी: उत्तर प्रदेश की 71 जेलों में से 63 जेलों ने कोरोना वायरस की महामारी के चलते 10 दिनों में 1,24,500 से भी ज्यादा मास्क बनाने का रिकॉर्ड बनाया। #CoronavirusLockdown pic.twitter.com/ryQSj0iTA8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2020

एनएआई न्यूज एजेंसी की जानकारी के मुताबिक यूपी की 71 जेलों में से 63 जेलों ने कोरोना वायरस की महामारी के चलते 10 दिनों में 1,24,500 से भी ज्यादा मास्क बनाने का रिकॉर्ड बनाया।

Back to top button