Corona Update : सात लाख के करीब पहुंची कोरोना मामलों की संख्या

जुबिली न्यूज़ डेस्क
आये दिन बढ़ रहे कोरोना के मामलों ने देश को दुनिया में तीसरे पायदान पर पहुंचा दिया है। एक बार फिर बीते दिन यहां 24 हजार से ज्यादा मामलें सामने आये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में 24 हजार 248 नए मामलें सामने आए हैं जबकि 425 मरीजों की मौत हो गई है।
जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार अब देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख 97 हजार 413 पर पहुंच गयी है। जबकि मरने वालों की संख्या 19 हजार 693 पर पहुंच गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना से अब तक 4 लाख 24 हजार 433 लोग ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में ही 15 हजार 350 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या 2 लाख 53 हजार 287 है।

ये भी पढ़े : कोरोना : वैक्सीन का अभी करना होगा इंतजार
ये भी पढ़े : रूस को हराकर भारत दुनिया में तीसरे नम्बर पर पहुंचा
देश में रिकवरी रेट 60% से ज्यादा हो गया है। सात राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां स्वस्थ होने वाले मरीजों की प्रतिशत 75% से ज्यादा हो गई है। 4 राज्यों में तो 80% से ज्यादा है। इनमें चंडीगढ़ टॉप पर है। यहां 86.06% मरीज रिकवर हो गए हैं।
महाराष्ट्र में आये 6,555 नए मामले
बीते दिन महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,555 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,06,619 तक पहुंच गया। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, 151 और मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,822 हो गई।
दिल्ली सरकार ने जारी किया आदेश
दिल्ली सरकार ने राज्य के अस्पतालों के प्रमुखों को एक आदेश जारी किया। सरकार ने कहा है कि जितने भी मरीज हाई रिस्क जोन में हैं, उनका कोरोना का रैपिड एंटीजन डिटेक्शन टेस्ट करें।
इसके अलावा जिन मरीजों में संक्रमण के लक्षण हैं, जो मरीजों के निर्धारण के लिए बनाए गए दायरे में आते हैं, उनकी जांच हो। कीमोथैरेपी, एचआईवी पॉजिटिव, ट्रांसप्लांट जैसी दिक्कतों वाले मरीजों के साथ ही बुजुर्गों की भी जांच का आदेश दिया गया है।
यूपी में मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 12 और मरीजों की मौत हो गयी है। जबकि इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1155 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। अब तक कोरोना की इस महामारी की वजह से उत्‍तर प्रदेश में 785 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
आज से खुलेंगे स्मारकों
एएसआई के तहत आने वाले स्मारकों को आज से खुलने की परमिशन दे दी गई है। हालांकि, इसके बाद भी ताजमहल को पर्यटकों के लिए बंद रखा गया है।

Back to top button