Corona Update : देश में 74 फीसदी मरीज केवल 9 राज्यों में

जुबिली न्यूज़ डेस्क
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 48 लाख पार हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में 92 हजार 071 नए मामले सामने आये हैं। जबकि 1136 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 48 लाख 46 हजार 428 हो गई।
जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 9 लाख 86 हजार 598 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 77 हजार 512 लोग स्वस्थ हुए हैं जिससे ये आंकड़ा बढ़कर 37 लाख 80 हजार 108 पहुंच गया है। जबकि इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 79 हजार 722 लोगों की मौत हो चुकी है।
आईसीएमआर के अनुसार देश में अब तक 5 करोड़, 72 लाख, 39 हजार, 428 कोरोना सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इसमें बीते 24 घंटे में देश में 9 लाख 78 हजार 500 लोगों की कोरोना जांच की गई।
केवल 9 राज्यों में हैं 74% एक्टिव मरीज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में 74% एक्टिव मामले देश के 9 राज्यों में हैं। इसमें सबसे ज्यादा 28% मरीज महाराष्ट्र से हैं। दूसरे नंबर पर कर्नाटक है, जहां 11% हैं। तीसरे पर आंध्र प्रदेश में 10% एक्टिव केस है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 7%, तमिलनाडु में 5%, ओडिशा में 4%, तेलंगाना, असम और छत्तीसगढ़ में 3-3% एक्टिव केस हैं।
यही नहीं बचे हुए 26% मरीज देश के अन्य राज्य या केंद्र शासित राज्यों से हैं। इन्हीं 9 राज्यों में सबसे ज्यादा 81% मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
महाराष्ट्र में 22 हजार से अधिक मामले
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 22 हजार 543 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 416 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में 11 हजार 549 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। यहां कुल 52 लाख 53 हजार 676 सैंपल्स की जांच की गई है। इसमें से 10 लाख 60 हजार 308 सैंपल पॉजिटिव आये हैं।
ये भी पढ़े : फिर चली योगी की तबादला एक्सप्रेस, 10 IPS अफसरों के तबादले
ये भी पढ़े : दिल्ली दंगे : पुलिस पर क्यों उठ रहा सवाल

दिल्ली में 4 हजार से अधिक केस
वहीं देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना फिर से कोहराम मचाने लगा है। यहां बीते दिन 4235 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां आंकड़ा बढ़कर 2,18,304 हो गया है। जबकि 29 लोगों की कोरोना से मौत हो गई जिसके बाद अब तक केंद्र शासित प्रदेश में 4,744 लोगों की मौत इस महामारी में हो चुकी है।
यूपी में कम नहीं हो रहा प्रकोप
उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के अंदर संक्रमण के 6,239 नए मामले सामने आए। एक्टिव केस की संख्या अब 68 हजार पहुंच गई है। यूपी में कोरोना की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या अब 4,429 हो गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 12 हजार 36 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसमें से 2 लाख 39 हजार 485 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Back to top button