Corona Update : देश में अब तक 78 हजार 586 मरीजों ने गंवाई जान

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 47 लाख के पार
 कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 78,586
जुबिली न्यूज़ डेस्क
देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से आगे बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट को देखा जाए तो देश में कोरोना के 94 हजार 372 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1114 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देश में संख्या बढ़कर 47 लाख 54 हजार 356 पहुंच गई है।
जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार के अनुसार, देश में अभी 9 लाख 73 हजार 175 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में 78 हजार 399 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद ये संख्या बढ़कर 37 लाख 2 हजार 595 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण के चलते देश में अबतक 78 हजार 586 मरीजों की जान जा चुकी है।
आईसीएमआर के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 10 लाख, 71 हजार, 702 कोरोना जांच की गई है ज​बकि अभी तक 5 करोड़, 62 लाख, 60 हजार, 928 लोगों की कोरोना सैंपलों की जांच की जा चुकी है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 22,084 नए मामले सामने आये हैं। इसके बाद यहां 10,37,765 हो गई है। जबकि 391 रोगियों की मौत हुई है। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 29,115 हो गई है। वहीं संक्रमण से उबरने के बाद आज 13,489 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद ये संख्या बढ़कर 7,28,512 हो गई है। राज्य में फिलहाल 2,79,768 मरीज इलाज करा रहे हैं।

ये भी पढ़े : अब योगी ने बदले इन जिलों का डीएम, 6 IAS के तबादले
ये भी पढ़े : …तो इस वजह से फिर भर्ती हुए अमित शाह
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6846 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद ऐक्टिव मामलों की कुल संख्या 67,955 हो गई है। इसके अलावा 2,33,527 मरीज पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। राज्य में रिकवरी का प्रतिशत 76.35 हो गया है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य के अनुसार अब तक कुल 73,58,471 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 4,321 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 28 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। शहर में अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख, 14 हजार, 069 तक पहुंच गई है। जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हजार 715 पहुंच गयी है।
राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को एक लाख पार कर गई। शनिवार को यहां 1,669 नए संक्रमित मामलें सामने आए. इसके बाद कुल संख्या 1,00,705 हो गई है। इसमें से 16,582 अब भी उपचाराधीन हैं। जबकि राजधानी जयपुर में 335 नए संक्रमित सामने आए। राज्य में बीते दिन 14 और लोगों मौत हुई हैं। इससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1221 हो गई है।

Back to top button