Corona Update : अब तक 62 हजार 550 लोगों ने गंवाई जान

जुबिली न्यूज़ डेस्क
भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। देश में लगातार कोरोना मरीजों के आंकड़े में उछाल आ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 76,472 नए मामले सामने आये हैं, जबकि 1,021 लोगों की मौत हुई है। इससे ये आंकड़ा बढ़कर 34 लाख, 63 हजार, 973 पर पहुंच गया है।
जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार, देश में अब भी 7 लाख, 52 हजार, 424 एक्टिव केस हैं। राहत की बात ये हैं कि पिछले 24 घंटे में 64 हजार 475 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद ये संख्या बढ़कर 26 लाख, 48 हजार, 999 पहुंच गई है। जबकि देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 62,550 पहुंच गई है।
महाराष्ट्र में 14 हजार से अधिक मामले
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 14,361 नए मामले सामने आए। इससे ये आंकड़ा बढ़कर 7,47,995 पहुंच गया है। जबकि 331 लोगों की मौत हुई है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 23,775 तक पहुंच गई है।अभी 1,80,718 लोगों का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को 11,607 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 5,43,170 हो गई है।
ये भी पढ़े : कोलकाता मेट्रो में भी अपनी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार?
ये भी पढ़े : गांव में पेयजल आपूर्ति का श्रेय सुषमाजी को

दिल्ली में फिर बढ़ने लगे मामले
दिल्ली में बीते दिन 1,808 नए मामले सामने आए। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 1,69,412 पहुंच गई। जबकि शुक्रवार को 20 मौतें भी हुई है। इससे ये आंकड़ा बढ़कर 4,389 हो गई है। इससे पहले गुरुवार को भी 1,840 मामले सामने आए थे।
उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे मामले
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 5,447 नए मामले सामने आए। इसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,13,824 हो गई है।  जबकि 77 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की आंकड़ा 3,294 पहुंच गया है। अभी 52,651 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि 1,57,879 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।
बिहार में सामने आये दो हजार के करीब मामले
बिहार में बीते 24 घंटे में 1,998 नए संक्रमितों की पहचान की गई। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 30 हजार 848 हो गई है।  इनमें 1 लाख 12 हजार 445 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 674 मरीजों की मौत हो चुकी है।  अभी 17,728 मरीज हैं जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Back to top button