कांग्रेस ने मोदी सरकार के लिए कहा कुछ ऐसा

नैनीताल: राफेल खरीद को महाघोटाले की संज्ञा देते हुए कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने खुला आरोप लगाया है कि मोदी सरकार एक झूठ को छिपाने के लिए सौ झूठ बोल रही है।कांग्रेस ने मोदी सरकार के लिए कहा कुछ ऐसा

नैनीताल क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद महेंद्र पाल ने कहा कि यूपीए ने 540 करोड़ का एक राफेल की डील की थी, मगर मोदी राज में ये 1640 करोड़ हो गई। उनका कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्र की एचएएल को बाहर कर अंबानी की 14 दिन पहले पंजीकृत डिफेंस लिमिटेड अनुभवहीन कंपनी को ठेका दे दिया गया।  

उन्होने ये भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार एक लाख 30 हजार करोड़ का झूठ बोल रही है। उन्होंने घोटाले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग की। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल बिष्ट, हेम आर्य, जेके शर्मा, त्रिलोक सिंह नेगी, प्रधान गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे। 

Back to top button