पंजाब के कांग्रेस नेता राज्‍य में किसी दल गठबंधन के खिलाफ

कांग्रेस देश में भाजपा के खिलाफ महागठबंधन की कोशिश में लगी है, लेकिन पार्टी में ही इसका विरोध हो रहा है। पंजाब के कांग्रेस नेता राज्‍य में किसी भी पार्टी से किसी तरह के गठबंधन के खिलाफ है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी हाईकमान को स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब में पार्टी किसी भी प्रकार के गठबंधन के खिलाफ है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पंजाब में पार्टी अपने दम पर राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटें जीतने की क्षमता रखती है।पंजाब के कांग्रेस नेता राज्‍य में किसी दल गठबंधन के खिलाफ

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री ने इस संबंध में मंत्रियों से भी चर्चा की। लोकसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों से गठबंधन से पूर्व कांग्रेस राज्य इकाइयों के साथ चर्चा कर रही है। नई दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, एके एंटनी, जयराम रमेश, मल्लिकार्जुन खड़गे और गुलाम नबी आजाद के साथ बैठक में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ ने प्रदेश इकाई की भावनाओं से वरिष्ठ नेताओं को अवगत करवाया।कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर गठजोड़ का फैसला पार्टी हाईकमान का है। जहां तक पंजाब की बात है तो वहां इसकी जरूरत नहीं है।

दरअसल, चर्चाओं का दौर जारी है कि कांग्रेस पंजाब में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन करना चाहती है। पंजाब के कांग्रेस नेताओं का मानना है कि पार्टी राज्‍य में बसपा और आप से गठबंधन करती है तो उसका राजनीतिक गणित पूरी तरह बिगड़ जाएगा क्योंकि उसे कुछ सीटें छोड़नी पड़ेंगी। इसके साथ ही चंडीगढ़ में पंजाब के अधिकारों को लेकर कैप्टन ने कहा कि यह कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

Back to top button