उत्तराखंड में कांग्रेस ने 2019 में सरकार बनाने का किया दावा

लालढांग: कांग्रेस सेवादल की उत्तराखंड प्रभारी राजकुमारी सोनी ने लालढांग के कैप्टन गंगा सिंह रावत इंटर कॉलेज में कार्यकर्ताओं कहा कि 2019 में देश में पार्टी की सरकार बनेगी। उत्तराखंड में कांग्रेस ने 2019 में सरकार बनाने का किया दावा

उन्होंने कहा कि देश की जनता इस समय महंगाई से त्रस्त है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस सेवादल को एक मजबूत तथा महत्वपूर्ण संगठन बनाना चाहते हैं। बताया कि राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई के नेतृत्व में दस और 11 जून को दिल्ली में कांग्रेस सेवादल का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होगा। 

इस अवसर पर कार्यकारी प्रदेश मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी, कांग्रेस नेता गुरजीत सिंह लहरी, प्रदेश सचिव जसबीर सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व जिला संगठक सूर्यप्रताप सिंह, तहसील मुख्य संगठक इंद्रजीत सिंह, ब्लॉक संगठन मंत्री मेहराज कश्यप, पुनीत कुमार, राकेश शर्मा, सुमित तोमर, अश्वनी कुमार आदि ने उनका स्वागत किया। इसके अलावा राजकुमारी सोनी ने ग्राम गेंडीखाता पहुंचकर लालढांग क्षेत्र की कांग्रेस पार्टी से जिला पंचायत सदस्य श्रीमति सुखविंद्र कौर व कांग्रेस नेता गुरजीत लहरी से उनके आवास पर मुलाकात की। 

Back to top button