सीएम योगी ने कहा- राष्ट्ररक्षा के साथ पर्यावरण रक्षा में भी हमें निभानी होगी जिम्मेदारी

गोरखपुर : मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों को राष्ट्र रक्षा के साथ पर्यावरण की रक्षा में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी होगी। पर्यावरण की दृष्टि से इस स्वतंत्रता दिवस को अहम बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज के दिन नौ करोड़ पौधे लगाए गए हैं। स्वयं सेवकों से उन्होंने इस सिलसिले को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर में बुधवार रात को को आरएसएस के गुरु पूजन उत्सव में उपस्थित लोगों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत वैभवशाली और सास्कृतिक रूप से समृद्ध राष्ट्र रहा है। देश को उसके परम वैभव पर प्रतिष्ठित करने के लिए प्रत्येक स्वयंसेवक कटिबद्ध है।

Back to top button