इंदौर दुष्कर्म पर सीएम शिवराज सिंह बोले, ‘दोषी को मिलेगी सख्त सजा’

इंदौर। इंदौर में आठ महीने की बच्ची के साथ हुई हैवानियत की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कड़ी निंदा की है और इस मामले में आरोपियों को सख्त सजा की वकालत की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि ‘ आज मन बहुत व्यथित है, इंदौर की घटना ने आत्मा को झकझोर दिया है। इतनी छोटी बच्ची के साथ ऐसा घिनौना कृत्य। समाज को अपने अंदर झांकने की जरूरत है। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार किया है। हम सुनिश्चित करेंगे कि उसे जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा मिले। ‘ गौरतलब है राजबाड़ा क्षेत्र में अपने माता-पिता के बीच सो रही पांच महीने की बच्ची को उसके पिता का दोस्त उठाकर ले गया था और दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

Back to top button