CM योगी ने भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट को शुक्रवार को करोड़ों की दी सौगात…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट को शुक्रवार को करोड़ों की सौगात दी है। चित्रकूट इंटर कालेज परिसर में 1.88 करोड़ रुपये लागत की 54 विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को भी संबोधित किया।

धर्म नगरी में दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब बुंदेलखंड पर्यटन हब बनेगा। प्रयागराज के कुंभ की तर्ज पर चित्रकूट को विकसित करेंगे। अब यहां बंदूक संग तोप रोजगार लाएगी। सीमा पर यहां बनी तोप गरजेगी। बुंदेलखंड के जवान सीमा में डटा रहता है। इसीलिए यहां डिफेंस कॉरिडोर लाए। दो माह में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। इससे चित्रकूट से दिल्ली महज पांच घंटे में तय होगी।

भारत के ऋषि मुनियों व संतों की साधना स्थली भगवान राम की नगरी पावन धाम चित्रकूट को नमन कर सीएम ने जलशक्ति मंत्रालय के मंत्री डॉ महेंद्र सिंह का नाम लेकर कहा कि आज बारिश यही करा रहे हैं। कहा कि माटी कला बोर्ड से बर्तन बनाने की गति पांच गुना बढ़ी है। इससे पर्यावरण बचेगा, माटी कला से जुड़े लोगों को फायदा होगा। प्लास्टिक बैन होने से माटी कला को बल मिलेगा। मिट्टी के बर्तन की मांग बढ़ेगी। हर आयोजन में उपयोग होगा। रोजगार मिलेगा। माटी कला से जुड़े प्रदेश के लाखों लोगों को प्रशिक्षण के साथ मिट्टी के पट्टे देंगे। यह वर्षा से तालाबों का पानी संचय कर सकेंगे।

बुंदेलखंड में थी बदहाली, भाजपा ने किया काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में बदहाली थी। भाजपा सरकार ने यहां काम किया है। पिछली सरकारें कुछ नहीं कर सकी। दो माह में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शुभारंभ प्रधानमंत्री करेंगे। पांच घंटे में दिल्ली मिलेगा। नागरिक उड्डयन मंत्री हवाई पट्टी से विमान उड़ाएंगे। सड़क रेल व वायु मार्ग की कनेक्टिविटी देंगे। बुंदेलखंड प्राकृतिक सौंदर्य से भरा है। डॉ महेंद्र सिंह से कहा कि बुंदेलखंड की समस्या को समझें। खेती व पेयजल की समस्या दूर करें। हर घर तक जल पहुंचाओ। नौ हजार करोड़ से हर घर तक पानी बुंदेलखंड में पहुंचेगा। बुंदेलखंड को उसकी पहचान दिलाएंगे। बुंदेलखंड के जवान सीमा की रक्षा करते जवानी बिताते हैं। इसलिए यहां देश का डिफेंस कॉरीडोर चित्रकूट में बन रहा है।

 

चित्रकूट झांसी कानपुर आगरा अलीगढ़ व लखनऊ में भी स्थापना होगी। उद्योग लगेंगे। बुंदेलखंड में कहावत है कि बंदूक नहीं तो शादी नहीं। अब यहां तोप बनेगी। बुंदेलखंड की तोप सीमा पर गोला बरसाएगी, जिससे दुश्मन थर्रा उठेगा। जवानों को रोजगार मिलेगा।  यहां 14 साल के वनवास में ज्यादा समय रहे भगवान राम और आजादी का केंद्र बना था बुंदेलखंड इसलिए अलग पहचान दिलाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास में अधिक समय तक चित्रकूट में रहे थे। हमारी सरकार की योजना  चित्रकूट को पर्यटन के मानचित्र पर पेश करने के साथ यहां के किसान की आमदनी को बेहतर करने की है। पीएम नरेंद्र मोदी भी चित्रकूट को लेकर काफी गंभीर है। बुंदेलखंड देश की आजादी का केंद्र बना था। हम उसके गौरव को आगे बढाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का फोकस किसानों के साथ गरीबों के उत्थान पर है। हम गाय और किसानों की सुरक्षा करेंगे।

खत्म होगी अन्ना पशु समस्या

सीएम ने कहा कि हम गाय और किसानों की सुरक्षा करेंगे। अन्ना गोवंश को सड़क व खेत से हटाकर आश्रय केंद्र पहुंचाएंगे। यह बुंदेलखंड विकास बोर्ड को जिम्मेदारी दी है। डीएम तय कर लें कि निराश्रित गोवंश की सेवा करने और स्वस्थ रखने वालों को नौ सौ रुपये प्रति गाय प्रत्येक माह देंगे। चित्रकूट को पर्यटन के मानचित्र पर पेश करने के साथ किसान की आमदनी पर फोकस है। गांव में गोबर गैस प्लांट लगाइए। उसका इस्तेमाल कर ऊर्जा का केंद्र व खेती के लिए कंपोस्ट बनाइए। किसान को समृद्ध बनाने के लिए यहां के जनप्रतिनिधि लगें हैं। पशुओं को आरोग्य करना, संवर्धन करने का काम करेंगे। जनप्रतिनिधियों से कहूंगा कि सभी लोग इसमें जुट जाएं। गोपालन को बढ़ावा दिलाएं बेहतरी आएगी। सांसद पटेल व मंत्री उपाध्याय को जिम्मेदारी सौंपी हैं। मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो हर किसी के लिए और गरीबों को सबसे अधिक लाभ दिया जा रहा है। किसान सम्मान निधि से वंचित नहीं रहेंगे। सभी को धनराशि मिलेगी। पेंशन से लेकर हर लाभ मिलेगा। देश को दुनिया के बीच बड़ी ताकत पांच वर्षों में मोदी जी बनाएंगे।

महिला उत्पीड़न पर होगी जेल, खत्म होगा आतंकवाद

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीन तलाक को लेकर कानून बनाया। महिला को उत्पीड़न पर जेल होगी। अन्याय नहीं होने देंगे। एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना साकार हुई। जनसंघ से एक देश मे दो विधान को खत्म किया। धारा 370 व 35-ए को खत्म किया श्यामा प्रसाद आंबेडकर व वल्ल्भ भाई पटेल के सपनों को पीएम व गृह मंत्री ने साकार किया। मोदी शाह का अभिनंन्दन करते हैं। आतंकवाद को लेकर सवाल पूछा खत्म होना चाहिए तो लोगों ने जोश में हां का जवाब दिया। कहा कि अब बुंदेलखंड को हक़ मिला है। विकास की प्रक्रिया को बढ़ाया है।

चित्रकूट का प्रयागराज की तर्ज पर होगा विकास

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चित्रकूट के पास प्रयागराज में कुंभ होता है। चित्रकूट की सूरत वहीं की तर्ज पर बदलेंगे। ऐसी कार्य योजना बनाएंगे। अब पौराणिक व ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन हब बनाएंगे। वाल्मीकि आश्रम लालापुर का सुंदरीकरण होगा। परिक्रमा स्थल को बेहतर बनाएंगे। रोपवे से लक्ष्मण पहाड़ी देख सकेंगे। गौरवशाली इतिहास है। इसे बेहतरी की ओर ले जाएंगे।

 

कोल आदिवासियों की बदलेगी दशा

सीएम ने कहा कि 182 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण हुआ है। सोनभद्र में पट्टे दिए। उसी तरह कोल आदिवासी व दूसरों को पीएम आवास योजना का लाभ दिए। गरीब को राशन कार्ड, हर गरीब को आयुष्मान कार्ड देंगे। ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह ने यहां पर नजर रखकर आवास दिए हैं। बेहतरी लाई है। कायकल्प योजना से स्कूल कान्वेंट स्कूल बनाए हैं गरीब का बेटा भी पढ़ेगा। बुंदेलखंड में बारिश शुभ। आज योजनाओ का लाभ दिया है। देश रहेगा तो हम सब रहेंगे। प्रधानमंत्री ने बेहतर काम किया है। ऐसी बारिश में बैठे रहना मतलब आप हमारे साथ हैं। जय जय श्री राम और भारत माता के जयकारे लगाकर संबोधन खत्म किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो हर किसी के लिए कुछ न कुछ कर रहे हैं। गरीबों को सबसे अधिक लाभ दिया जा रहा है। किसान सम्मान निधि से वंचित नहीं रहेंगे। सभी को धनराशि मिलेगी। पेंशन से लेकर हर लाभ मिलेगा। मोदी जी पांच वर्ष में भारत को दुनिया के बीच बड़ी ताकत बनाएंगे। उन्होंने दम दिखाया और तीन तलाक पर कानून बनाया। महिला को उत्पीडऩ पर जेल होगी। हम अन्याय नहीं होने देंगे। अब तो एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना साकार हुई। जनसंघ से एक देश मे दो विधान को खत्म किया। धारा 370 व 35-ए को खत्म किया श्यामा प्रसाद आंबेडकर व वल्ल्भ भाई पटेल के सपनों को पीएम व गृह मंत्री ने साकार किया। हम तो मोदी तथा शाह का अभिनंन्दन करते हैं

रात्रि विश्राम संग 14 को करेंगे कामदगिरि परिक्रमा

मुख्यमंत्री 13 सितंबर को कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम कर्वी मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। 14 सितंबर सुबह प्रदेश के पहले रोप-वे का लक्ष्मण पहाड़ी के पास शुभारंभ कर कामदगिरि परिक्रमा लगाएंगे।

Back to top button